फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brainstormed on preparations for programs on Republic Day

Meerut News: गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रमों की तैयारियों पर किया मंथन

Tue, 21 Jan 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Brainstormed on preparations for programs on Republic Day
मेरठ। विकास भवन सभागार में डीएम वीके सिंह की अध्यक्षता में 24 से 26 जनवरी 2025 की अवधि में आयोजित समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि 2025 की थीम विकास, विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश है। इसको ध्यान में रखते हुए आयोजन, प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना हैं। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम संबंधी समस्त तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। नगर में सफाई अभियान भी चलवाया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सम्पूर्ण प्रदेश में उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2024-25 की शुरूआत की जा चुकी है। 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती, 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस-2025, 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस/मतदाता जागरूकता दिवस तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद में भव्यपूर्ण ढंग से कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित कराया जाएगा। विभागों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन करना है।
विज्ञापन

बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, कृषि एवं विज्ञान विभाग, चिकित्सा विभाग तथा अन्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हस्तशिल्पियो, किसानो, उद्यमियो, चिकित्सकों आदि का चयन करते हुए उप्र दिवस-2025 के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन बलराम सिंह, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला विकास अधिकरी अम्बरीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, डीआईओएस राजेश कुमार, बीएसए आशा चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed