फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brahmpuri mein do pakshon me pathrav

ब्रह्मपुरी में दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर पथराव

Thu, 19 Aug 2021 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Brahmpuri mein do pakshon me pathrav
ब्रह्मपुरी में दो पक्षों में पथराव, एक घायल
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सुनारों वाली धर्मशाला के निकट पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने पथराव कर दिया, जिसमें युवक घायल हो गया। अफसरों तक मामला पहुंचा तो पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
सुनारों वाली धर्मशाला के निकट गली नंबर दो में सतीश उपाध्याय और हिमांशु गुप्ता पक्ष में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सतीश उपाध्याय पक्ष ने हिमांशु को पीट दिया। इसके बाद हिमांशु पक्ष के लोगों ने छत पर चढ़कर सतीश के घर पर पथराव कर दिया। गली में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। इसी दौरान एक ईट सिर में लगने से सतीश पक्ष का अंकुर घायल हो गया। करीब एक घंटे तक झगड़ा रहा। कुछ लोगों ने अफसरों को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों ही पक्षों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया कि मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। एक युवक गिरकर घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed