फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Brahmin community playing a leading role in every aspect of nation building: Dharmendra

राष्ट्र निर्माण की हर धारा में अग्रणी भूमिका निभा रहा ब्राह्मण समाज : धर्मेंद्र

Sun, 21 Sep 2025 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Brahmin community playing a leading role in every aspect of nation building: Dharmendra
समाज के लोग मुख्यतिथि धर्मेंद्र भारद्वाज को फरसा देकर सम्मानित करते हुए। (परीक्षितगढ)
परीक्षितगढ़ में ब्राह्मण संवाद में एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज का किया अभिनंदन
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ के भावना फार्म हाउस में ब्राह्मण संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव इतिहास रचा है, चाहे वह ज्ञान-विज्ञान का क्षेत्र हो, चाहे नीति-निर्माण हो या फिर राष्ट्र के सामाजिक व आध्यात्मिक उत्थान की दिशा हो। आज भी ब्राह्मण समाज राष्ट्र निर्माण की हर धारा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस दौरान ब्राह्मण समाज ने उनका पगड़ी बांधकर, फरसा व स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के साथ डाॅ. राकेश शर्मा, मास्टर सलेकचंद शर्मा बालेश्वर शर्मा ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एमएलसी ने कहा, भाजपा की नीति और नीयत, दोनों ही सर्व समाज के सम्मान व समरसता के सूत्र पर आधारित हैं। भाजपा ने सदैव ब्राह्मण समाज के ज्ञान, विवेक और नेतृत्व क्षमता का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण को सत्ता का कभी लोभ नहीं रहा, वह कभी सत्ता के पीछे नहीं गया। संस्कार, संस्कृति व सत्यता समाज को सही राह दिखाने का काम करता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा, अरुण कौशिक, देवेंद्र शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन संयुक्त रूप से राहुल शर्मा व जितेंद्र ने किया। अध्यक्षता डॉ. राकेश शर्मा ने की। इस दौरान चेयरमैन हिटलर त्यागी, विनोद शर्मा, राम नारायण शर्मा, राहुल शर्मा, कौशल शर्मा, सभासद रवि शर्मा, अंकित शर्मा, प्रवीण शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, मनु पंड़ित, जय नारायण शर्मा, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

समाज के लोग मुख्यतिथि धर्मेंद्र भारद्वाज को फरसा देकर सम्मानित करते हुए। (परीक्षितगढ)

समाज के लोग मुख्यतिथि धर्मेंद्र भारद्वाज को फरसा देकर सम्मानित करते हुए। (परीक्षितगढ)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed