{"_id":"5fde5b9f8ebc3e3d426927fc","slug":"braanded-kampanee-kee-dupleeket-phutabol-ke-saath-giraphtaar-city-news-mrt5164429178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन खपाई जा रहीं थी ब्रांडेड कंपनी की डुप्लीकेट फुटबॉल, खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन खपाई जा रहीं थी ब्रांडेड कंपनी की डुप्लीकेट फुटबॉल, खुलासा
विज्ञापन
ब्रांडेड कंपनी की डुप्लीकेट फुटबॉल के साथ गिरफ्तार
मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने गुरुग्राम की ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर खेल उत्पाद बिक्री में ऑनलाइन फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
शनिवार दोपहर ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने टीपी नगर पुलिस के साथ दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल के पास से एक युवक को हिरासत में लिया। युवक के पास से ब्रांडेड निविया और कोस्को कंपनी की फुटबॉल बरामद हुई। तफ्तीश में सभी के डुप्लीकेट होने की पुष्टि हो गई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अर्चित गुप्ता निवासी आर्य नगर सूरजकुंड बताया। आरोपी रिद्धि-सिद्धि इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म का संचालन करता है। आरोपी के पास से कई सोशल साइट पर डुप्लीकेट माल बेचने के सुबूत मिले हैं। करीब दो से ढाई लाख रुपये कीमत की 275 फुटबॉल मिली है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि अर्चित गुप्ता के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्टर दर्ज की जा रही है। संवाद