फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   boy shooted by salman gangs member

फतेहउल्लापुर में डेढ़ लाख लूटकर सलमान गैंग के शूटर ने युवक को गोली मारी

Tue, 18 May 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
boy shooted by salman gangs member
फतेहउल्लापुर में डेढ़ लाख लूटकर सलमान गैंग के शूटर ने युवक को गोली मारी
विज्ञापन

मेरठ। फतेहउल्लापुर में जेल में बंद शातिर अपराधी सलमान गैंग के शूटर से डेढ़ लाख रुपये लूटकर एक युवक को गोली मार दी गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
फतेहउल्लापुर में गुलफाम(32) अपने दोस्त आमिर के साथ पड़ोसी आकिल के घर गया था। पुलिस के मुताबिक गुलफाम और आमिर का अकील से किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हो गई। आरोप है कि आकिल में फोन करके सलमान गैंग के शूटर शाहरुख को बुला लिया।
विज्ञापन

शाहरुख तीन साथियों के साथ पहुंचा और फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली गुलफाम के सीने में लगी। जानकारी लगते ही लिसाड़ी गेट पुलिस पहुंची। पुलिस ने गुलफाम को हापुड़ रोड स्थित जगदंबा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने शाहरुख और उसके साथियों की तलाश में दबिश दी। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना कि शाहरुख और उसके तीन साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चारों आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीम गठित कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शाहरुख सलमान के साथ सोतीगंज निवासी बिलाल की हत्या के मामले में जेल जाना बताया गया है। फिलहाल शाहरूख जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed