फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   boy's death matter

हलवाई की मौत के मामले में परिजनों का थाने पर हंगामा, हत्या का आरोप

Fri, 14 May 2021 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
boy's death matter
हलवाई की मौत पर हंगामा, हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन

मेरठ। पूठा रोड स्थित नाले में मिले हलवाई का शव मिलने के मामले में बृहस्पतिवार को परिवार की महिलाएं और अन्य लाग टीपी नगर थाने पहुंच गए। यहां उन्होंने काफी देर तक हंगामा किया और क्षेत्र के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
टीपीनगर पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि पूठा रोड पर नाले में एक शव पड़ा है। मरने वाले की पहचान शिव शक्ति नगर ब्रह्मपुरी निवासी मिथुन (30) पुत्र राजेंद्र के रूप में हुई। वह हलवाई का काम करता था। परिजनों को सूचित कर शव मोर्चरी भिजवा दिया गया। बृहस्पतिवार को मिथुन की मां बृजेश सहित कुछ महिलाएं और अन्य लोग टीपीनगर थाने पहुंचे और क्षेत्र के ही एक युवक पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे मिथुन को क्षेत्र का ही रहने वाला एक युवक बुलाकर ले गया था। अक्सर दोनों साथ में ही देखे जाते थे। परिजन के आरोप लगाने के बाद पुलिस ने उस युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। इंस्पेक्टर टीपीनगर रघुराज सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed