{"_id":"6126a4b38ebc3e7a26047ef7","slug":"boy-beaten-by-historysheater-brothers-meerut-news-mrt553343592","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर के भाइयों ने युवक को पीटा, पथराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर के भाइयों ने युवक को पीटा, पथराव किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिस्ट्रीशीटर के भाइयों ने युवक को पीटा, पथराव
मेरठ। लालकुर्ती के घोसी मोहल्ले में हिस्ट्रीशीटर के भाइयों ने सट्टेबाजी को लेकर एक युवक की पिटाई कर दी। विरोध करने पर पथराव किया गया। मोहल्ले में भगदड़ मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपी है, जिसकी जांच चल रही है।
घोसी मोहल्ले का हिस्ट्रीशीटर बादल जिला बदर चल रहा है। आरोप कि हिस्ट्रीशीटर के भाइयों ने सट्टेबाजी को लेकर जितेंद्र उर्फ बॉबी की पिटाई कर दी। जानकारी मिलने पर जितेंद्र के परिवार के लोग पहुंच गए, जिस पर आरोपियों ने पथराव कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि जितेंद्र को चोट आई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि हिस्ट्रीशीटर बादल के भाई कन्हैया, सोनी समेत 12 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो लोगों को पुलिस ने अभी हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। विवाद की वजह की जांच की जाएगी।
--
करनैल होटल में मारपीट, चार दबोचे
मेरठ। बेगमपुल स्थित करनैल होटल में खाना खाने आए युवकों के बीच रुपये देने को लेकर विवाद हो गया। युवकों में मारपीट हुई तो सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों युवकों को पकड़ा लिया है। पुलिस ने बताया है कि राहुल निवासी इंचौली, शाहरूख निवासी सैनी इंचौली, अकरम निवासी मवाना, दीपक निवासी मुजफ्फरनगर, अमित निवासी लोहियानगर नशे की हालत में थे, जिनका मेडिकल कराया गया है।