{"_id":"61103f7b8ebc3e78e40a6a87","slug":"boy-arrested-in-second-marriage-meerut-news-mrt5510635106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी का भंडाफोड़: पत्नी को धोखा देकर रचाया था ब्याह, अब पुलिस ने दबोचा, दिलचस्प है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी का भंडाफोड़: पत्नी को धोखा देकर रचाया था ब्याह, अब पुलिस ने दबोचा, दिलचस्प है पूरा मामला
Mon, 09 Aug 2021 07:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 07:07 PM IST
सार
एक व्यक्ति धोखाधड़ी से दूसरी शादी करने की फिराक में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
शादी सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में नौचंदी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी धोखाधड़ी कर दूसरी शादी करने की फिराक में था। बताया गया कि वर्ष 2019 में मामले का खुलासा होने के बाद से आरोपी फरार था। अब वह दूसरी पत्नी के साथ भावनपुर क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा के अनुसार, शास्त्रीनगर निवासी बिजेंद्र की शादी 2003 में कविता से हुई थी। शादी के बाद तीन बच्चे हुए। वर्ष 2014 में बिजेंद्र ने प्रवेश विहार में पनीर की फैक्टरी लगा ली। इसी दौरान उसकी मुलाकात क्षेत्र में ही रहने वाली युवती से हुई। आरोप है कि उसने शादीशुदा होने की बात छिपाते हुए छह अक्तूबर, 2016 को दूसरी युवती से शादी कर ली। शादी से जुड़े दस्तावेज भी गाजियाबाद से तैयार करा लिए। वह दूसरी पत्नी को लेकर भावनपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगा। कुछ दिन तक मामला चलता रहा।
विज्ञापन
वहीं एक दिन कविता को भनक लगी कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ घूम रहा है। कविता ने अपने स्तर से पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। उसने नौचंदी थाने में पति बिजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। तब से आरोपी की तलाश थी। एक सूचना पर पुलिस ने उसे भावनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में उसकी दूसरी पत्नी से बेटी भी है।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि पहली पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी रचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।