फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Boxers from Lucknow and Bareilly land winning punches.

Meerut News: लखनऊ और बरेली के बॉक्सरों ने लगाए जीत के पंच

Mon, 12 Oct 2026 08:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 12 Oct 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
Boxers from Lucknow and Bareilly land winning punches.
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

कई जनपदों के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से चार दिवसीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता में बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत का पंच लगाया। इसमें कई जनपदों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता से पूर्व मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, जिला ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुरुआती मैच 47-50 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ के सूरज और मुरादाबाद के उदयवीर के बीच मैच हुआ। इसमें सूरज ने 5-0 से मुकाबला जीता। आगरा के मुस्तकिन ने मेरठ के जुनैद को हराया। बरेली के विमल को वॉकओवर मिला। 50-55 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद के विशाल कुमार ने कानपुर के समीर को तकनीकी रूप से हराया। 55-60 किग्रा में बरेली के मेकाल ने लखनऊ के सनी को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज के प्रकाश ने सहारनपुर के आदित्य को हराया। अलीगढ़ के शंकर ने अयोध्या के इफाम को हराया। वाराणसी के शशिकांत ने कानपुर के अर्जुन को हराया। 60-65 किलोग्राम में आजमगढ़ के गौरव को वॉकओवर मिला। 65-70 किलोग्राम में मेरठ के अभय को आजमगढ़ के बॉक्सर से वॉकओवर मिला। गोरखपुर के शानुधीर ने कानपुर के कृष्णा को हराया। लखनऊ के रतन सिंह ने मुरादाबाद के मोहित को हराया।

70-75 किलोग्राम में अयोध्या के रुद्र प्रताप ने अलीगढ़ के शिवम को हराया। 85-90 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर के ऋषि मिश्रा को वॉकओवर मिला। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सतीश यादव, सोम प्रकाश, राजन कुमार, पंकज, उदिता, रोबिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed