फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Both the attackers who shot have been identified, FIR registered

Meerut News: गोली मारने वाले दोनों हमलावरों की पहचान, मुकदमा दर्ज

Sun, 30 Mar 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Both the attackers who shot have been identified, FIR registered
सरधना। नगर के मोहल्ला चौक बाजार में कंफेक्शनरी पर शोएब गोली कांड़ मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब आठ बजे मोहल्ला चौक बाजार में रामू की कंफेक्शनरी पर दो युवकों ने ईदगाह रोड नई बस्ती निवासी शोएब पुत्र शौकीन को उसके दोस्तों ने गले से सटाकर गोली मार दी थी। शोएब के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शोएब चौक बाजार में पॉलीथीन के थैला बनाने वाली फैक्टरी में काम करता है। दोनों आरोपी शोएब को कोल्डडि्रंक पीने के बाहने से बुलाकर अपने साथ लाए थे। तीनों युवक एक सीसीटीवी कैमरे में एक साथ जाते दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों ने जान से मारने की नियत से तमंचे से उसकी गर्दन में गोली मार दी थी। जिससे शोएब लहुलुहान होकर मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया था। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। युवक के चाचा शाहिद ने गांव झिटकरी निवासी विक्की पुत्र राजकुमार व राहुल पुत्र कालू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उनकी तलाश में जुट गई। रातभर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन


शोएब की हालत चिंताजनक
सरधना। गोली लगने के बाद चिकित्सकों की टीम ने शुक्रवार देर रात शोएब के गले का ऑपरेशन किया है, लेकिन शनिवार तक भी उसे होश नहीं आया है। जिस कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों ने उसे मेडिकल के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को उसकी फैक्टरी से फोन कर बाहर बुलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोपियों ने किस कारण शोएब को गोली मारी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी व पीड़ित के मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है। आरोपियों ने भी चौक बाजार स्थित एक फैक्टरी में काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed