{"_id":"5a172c5e4f1c1b8b688b4856","slug":"booth-vaar-aakro-ke-ganit-me-uljhi-haar-aur-jeet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथवार आंकड़ों के गणित में उलझी हार-जीत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथवार आंकड़ों के गणित में उलझी हार-जीत
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम चुनाव के बूथवार आंकड़ों ने प्रत्याशियों के कयासों को उलझाकर रख दिया है। बुधवार को जो चर्चाएं थीं, बृहस्पतिवार को वह बूथवार आंकड़ों के साथ ठंडी पड़ गयी। यह बात अलग है कि मतदान कम हुआ। लेकिन बूथवार आंकड़ों से ऐसा नजर नही आया कि मुस्लिम क्षेत्रों में मतदान ज्यादा और हिंदू क्षेत्रों में मतदान कम हुआ।
विज्ञापन
दरअसल, आंकड़ों को देखें तो सभी क्षेत्रों में लगभग बराबर मतदान नजर आ रहा है। ऐसे में आमने-सामने के मुकाबले में भाजपा और बसपा बहुत ही निकटतम मुकाबले में खड़े हो गए हैं। अब सपा, कांग्रेस और रालोद के साथ ही बाकी तीन निर्दलीय प्रत्याशी कितना वोट काट पाते हैं, हार-जीत का अंतर इस पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में औसत ही रहा मतदान
मतदान के दिन मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मतदान केंद्रों के बाहर जमा भीड़ ने मतदान के आंकड़ों को झुठला दिया। क्योंकि काशी में 52, सरायकाजी में 54, जाहिदपुर में 40, शाहपीर गेट और पूर्वा महावीर में 50-50 प्रतिशत के आसपास मतदान हुआ। जबकि पूर्वा इलाहीबख्श और फतेहउल्लापुर में भी मतदान औसतन 50 प्रतिशत ही रहा। प्रह्लाद नगर में यह मतदान करीब 42 प्रतिशत नजर आया तो खैरनगर, सराय बहलीम और मकबरा डिग्गी में करीब 48 प्रतिशत रहा है। गोलाकुआं में जरूर मतदान 60 प्रतिशत रहा। जबकि शाहजहां कॉलोनी में करीब 32 प्रतिशत, लक्खीपुरा, तारापुरी, अहमदनगर, जाकिर कालोनी, श्यामनगर, रशीदनगर और फिरोजनगर में औसतन 50 प्रतिशत ही मतदान हुआ है।
विज्ञापन
दलित बहुल क्षेत्रों में भी कम मतदान
दलित बहुल क्षेत्र नई बस्ती लल्लापुरा में करीब 50 प्रतिशत मतदान रहा। जबकि भगवतपुरा और शेरगढ़ी में मतदान 52 प्रतिशत हुआ। सोफीपुर में 48 तो शिवपुरम में 45 प्रतिशत के आसपास रहा। शोभापुर, कसेरूखेड़ा और खड़ौली में भी करीब 50 प्रतिशत ही मतदान रहा।
भाजपा के गढ़ में भी कम नहीं रहा मतदान
भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले कासमपुर, अंजता कालोनी, ब्रह्मपुरी, में मतदान औसतन 50 से 52 प्रतिशत के बीच रहा। जबकि जागृति विहार में जहां 58 प्रतिशत रहा तो तेजगढ़ी और शास्त्रीनगर क्षेत्र में औसतन 47 प्रतिशत मतदान हुआ। रिठानी और पल्लवपुरम में मतदान करीब 55 प्रतिशत रहा। मोदीपुरम, सुभाषनगर, जटौली, कंकरखेड़ा क्षेत्र में भी मतदान करीब 52 प्रतिशत रहा। सूरजकुंड और जयदेवी नगर में करीब 45 प्रतिशत, फूलबाग कॉलोनी में 55 प्रतिशत, मोहनपुरी में 48 प्रतिशत, सिविल लाइन में 42 प्रतिशत और गंगानगर क्षेत्र में करीब 50 प्रतिशत मतदान हुआ।
मिश्रित आबादी में भी औसत मतदान
मिश्रित आबादी जिसमें हिंदू-मुस्लिम और जाटव लगभग बराबर संख्या में है। वहां पर भी मतदान को लेकर कोई विशेष उत्साह नजर नहीं आया। मलियाना में 45 प्रतिशत, शिवलोकपुरी में 42, मोहकमपुर में 55, मुल्तान नगर में 48, काजीपुर में 48, गोलाबढ़ में 48, लिसाड़ी में 65 और अब्दुल्लापुर में करीब 62 प्रतिशत मतदान हुआ।
100 प्रतिशत हुआ मतदान
वार्ड 53 अंतर्गत शास्त्रीनगर के आनंदी देवी शिशु मंदिर के मतदान केंद्र 597 में मतदान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस बूथ पर कुल 912 वोट थीं। जिसमें 442 पुरूष और 470 महिलाएं थी। मजेदार बात ये रही कि 442 पुरूषों में से जहां 434 पुरूषों ने वोट डाले, वहीं 470 महिलाओं में से 478 महिलाएं वोट डाल गईं। वहीं, दूसरी तरफ सबसे कम मतदान वार्ड 23 के शेरगढ़ी स्थित मतदान केंद्र के बूथ नंबर 51 पर हुआ। यहां पर कुल 728 मतदाताओं में से मात्र 67 मतदाताओं ने वोट डाले। यह मतदान प्रतिशत मात्र 9.20 रहा।