फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Booked a car from Delhi and robbed it after coming to Meerut

दिल्ली से गाड़ी बुक की और मेरठ में आकर लूट ली, पड़ताल में जुटी पुलिस

Mon, 02 Aug 2021 12:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Aug 2021 12:36 AM IST
सार

मेडिकल क्षेत्र के कमालपुर गांव में हुई घटना

विज्ञापन
Booked a car from Delhi and robbed it after coming to Meerut
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक युवक ने दिल्ली से गाड़ी को बुक किया और मेरठ में लाकर उसे लूट लिया। जानकारी लगने पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


दिल्ली के द्वारिका पुरी स्थित महावीर एंक्लेव निवासी संजय यादव टैक्सी ड्राइवर है। उसकी टैक्सी ओला कंपनी में चलती है। रविवार को ओला कंपनी की बुकिंग पर संजय यादव पहले फरीदाबाद और फिर खानपुर दिल्ली पहुंचा। खानपुर से आई बुकिंग कैंसिल हो गई और उसको वहां एक युवक मिला। उक्त युवक ने मेरठ मेडिकल कॉलेज से अपनी पत्नी को लाने की बात कही। जिस पर दो हजार में गाड़ी की बुकिंग हो गई। 
विज्ञापन


संजय उक्त युवक को लेकर मेरठ आ गया। मेडिकल थानाक्षेत्र के कमालपुर गांव के पास संजय यादव पेशाब करने के लिए उतर गए। गाड़ी स्टार्ट थी जिसमें उक्त युवक बैठा हुआ था। आरोप है कि तभी उक्त युवक गाड़ी लेकर जाने लगा। संजय यादव ने इसका विरोध भी किया था, लेकिन वह गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया। इसकी जानकारी लगते ही इंस्पेक्टर मेडिकल प्रमोद कुमार गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे टैक्सी ड्राइवर संजय यादव से मामले की जानकारी दी और फिर गाड़ी की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि संजय की तहरीर पर मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है गाड़ी की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। ड्राइवर ने पूछताछ में बताया है कि उसने रास्ते में कई बार उक्त युवक से मोबाइल नंबर मांगा, लेकिन उसने नहीं दिया था। इस मामले की छानबीन चल रही है। 


ड्राइवर की शिकायत पर सरूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। यह घटना नोएडा में हुई है ड्राइवर को मेरठ में फेंका गया है। बदमाशों का कनेक्शन मेरठ से जुड़ा हुआ हो सकता है जिसकी जांच करने पुलिस ने शुरू कर दी। 
केशव कुमार, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed