फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bomb threat to meerut cutcherry in up letter posted on the president Chamber

मेरठ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, चेंबर पर चिपकाया पत्र, पुलिस हिरासत में संदिग्ध

Mon, 10 Sep 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 10 Sep 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
Bomb threat to meerut cutcherry in up letter posted on the president Chamber
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल यहां एक पत्र के माध्यम से कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह पत्र पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष के चेंबर पर चिपका हुआ मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।  जानें पूरा मामला :-
विज्ञापन

मेरठ कचहरी में मिले पत्र के बारे में 100 नंबर को सूचना दी गई तो एसपी सिटी और सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद कचहरी में सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया,लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। पूर्व बार संघ अध्यक्ष की तरफ से लिखित में सिविल लाइन थाने में एक तहरीर दी गई है।

अधिवक्ता धीरेंद्र तोमर का चेंबर उपभोक्ता फोरम अदालत के पास है। वह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक मुकदमे में एक हत्यारोपी को उम्र कैद की सजा कराई थी। सोमवार को सुबह जब उन्होंने अपना चेंबर खोला तो बाहर ही एक पत्र चिपका हुआ मिला। जिस पर लिखा था कि अधिवक्ता ने मेरे भाई को सजा कराई है। इसलिए वह उनकी हत्या करेगा। कचहरी को भी बम से उड़ा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र को तुरंत नहीं उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पत्र को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि अधिवक्ता के चेंबर पर पत्र चिपका मिला है। जिसकी जांच कर रहे हैं।

उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ कचहरी में चेकिंग अभियान भी चलाया। संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। लेकिन पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई कि पत्र किसने लिखा और किस समय कब चस्पा किया। हैरत की बात यह है कि रात में भी कचहरी में पुलिस फोर्स रहती है। बावजूद इसके चेंबर पर पत्र को चिपका दिया गया। अधिवक्ता ने एसएसपी को फोन करके अपनी जान को खतरा भी बताया है।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed