फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभिनेता मनोज वाजपेयी बताएंगे यूपी के गांव सिनौली के अतीत की कहानी, महाभारत के रहस्यों से उठेगा पर्दा

Mon, 14 Dec 2020 05:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 14 Dec 2020 05:19 PM IST
सार

  • मनोज वाजपेयी बताएंगे गांव सिनौली के अतीत की कहानी
  • डिस्कवरी प्लस पर जल्द ही प्रसारित हो सिनौली का महाभारतकालीन इतिहास

विज्ञापन
Bollywood Actor Manoj Vajpayee will tell the story of the village Sinauli Baghpat UP
अभिनेता मनोज वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के सिनौली गांव के उत्खनन में मिले 3800 साल पुराने इतिहास को अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत किए जाने जाने की तैयारी है। डिस्कवरी प्लस पर वेबसीरीज ‘सीक्रेटस ऑफ सिनौली-डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी’ में सिनौली के इतिहास से लोगों को रुबरू किया जाएगा। अभिनेता मनोज वाजपेयी सिनौली गांव की कहानी को प्रस्तुत करेंगे।



सिनौली उत्खनन में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संयुक्त महानिदेशक डॉ. संजय मंजुल ने पुष्टि करते हुए बताया कि डिस्कवरी प्लस चैनल ने फिल्मांकन किया है। निर्देशक नीरज पांडेय से मुलाकात हो चुकी है।

Bollywood Actor Manoj Vajpayee will tell the story of the village Sinauli Baghpat UP
सिनौली उत्खनन - फोटो : अमर उजाला

दो बार उत्खनन, खुला इतिहास
वर्ष 2005 में सिनौली में उत्खनन हुआ था, तब यहां हडप्पाकालीन कब्रगाह मिली थी। इसके अलावा चित्रित धूसर मृदभांड संस्कृति, कुषाण, गुप्त और राजपूत सभ्यताओं के प्रमाण जिले में मिलते रहे हैं। 2018 में सिनौली में खुदाई का कार्य कराया गया था, जिसमें प्राचीन रथ निकला था।

Bollywood Actor Manoj Vajpayee will tell the story of the village Sinauli Baghpat UP
sinauli village baghpat - फोटो : Archaeological Survey of India

आगरा सर्किल का 267वां संरक्षित स्मारक
आगरा सर्किल में सिनौली को 267वां संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की उत्खनन शाखा द्वितीय और भारतीय पुरातत्व संस्थान लाल किला की संयुक्त टीम ने सिनौली में उत्खनन कार्य किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Manoj Vajpayee will tell the story of the village Sinauli Baghpat UP
सिनौली उत्खन - फोटो : अमर उजाला

एएसआई आगरा सर्किल ने सादिकपुर को राष्ट्रीय महत्व का पुरातत्वीय स्थल घोषित कर दिया है। सिनौली गांव में 28.75 हेक्टेयर जमीन संरक्षित स्मारक एवं अवशेष स्थल घोषित की गई है।

विज्ञापन
Bollywood Actor Manoj Vajpayee will tell the story of the village Sinauli Baghpat UP
सिनौली गांव में उत्खनन, - फोटो : अमर उजाला

सिनौली में उत्खनन में क्या मिला 
डॉ. एसके मंजुल ने बताया कि उत्खनन में प्राचीन रथ दबा हुआ मिला था। इससे पता चलता है कि योद्धा के साथ उसके रथ और शस्त्रों को भी अंतिम संस्कार के समय दफना दिया। इसके अलावा खोदाई में शाही ताबूत, प्राचीन रथ, महिला का कंकाल, धनुष, और तांबे की तलवार और मृदभांड सामने आए थे। महिला के कंकाल के पास कॉपर का शीशा और हड्डियों से बना कंघा मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed