{"_id":"25da34a25f6b82530ac07bdf4d9e8255","slug":"bohemia-rap-star-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोहेमिया नाइट पर मनोरंजन कर विभाग का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोहेमिया नाइट पर मनोरंजन कर विभाग का नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैप स्टार बोहेमिया और सुक्खी के कार्यक्रम के आयोजकों को मनोरंजन कर विभाग ने नोटिस जारी किया है। विभाग ने एक सप्ताह में कमाई का आकलन कर पूरा ब्यौरा पेश करने को कहा है। इस कार्यक्रम की वीडियो फुटेज, टिकट और फोटोग्राफ्स आदि भी जुटा लिए हैं। जांच में सामने आया है कि इस कार्यक्रम से आयोजकों को मोटी कमाई हुई, लेकिन मनोरंजन कर विभाग को टैक्स का तगड़ा चूना लगाया गया।
विज्ञापन
शनिवार रात साईं इवेंट ने एमआईईटी में बोहेमिया और सुक्खी का कार्यक्रम आयोजित किया था। यह कार्यक्रम पूरी तरह से कामर्शियल था। 500 से लेकर एक हजार रुपये तक में टिकट बेचे गए। दो हजार से ज्यादा दर्शकों की भीड़ कार्यक्रम देखने पहुंची थी।
विज्ञापन
इवेंट कंपनी ने कुछ स्पांसर भी शामिल कर इस कार्यक्रम से खूब कमाई की। मात्र बीस हजार रुपये एडवांस मनोरंजन कर जमा कराकर मनोरंजन कर विभाग ने आयोजकों को हरी झंडी दी थी। यह हिसाब ही नहीं लगाया कि कितनी कमाई की गई। ऐसे में लाखों रुपये का चूना मनोरंजन कर का लगा दिया गया।
विज्ञापन
यह प्रकरण अमर उजाला में फ्लैश हुआ तो मनोरंजन कर विभाग की टीम एलर्ट हो गई। जिला मनोरंजन अधिकार सुरेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम की फुटेज और फोटो जुटा लिए हैं। दोनों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पहली पंक्ति में वीआईपी दर्शक बैठे थे।
दूसरी में एक-एक हजार रुपये में टिकट खरीदकर लोग बैठे थे। उसके बाद और बराबर में 500 रुपये के टिकट की पंक्ति थी। 300 रुपये वाले भी कुछ टिकट बेचे गए। स्पांसर से भी वसूली हुई। हालांकि टीम को कुछ लोगों ने यह भी बताया कि पांच हजार रुपये उनसे बतौर टिकट वसूले गए, पर जब टीम ने लिखित में यह देने को कहा तो वे पीछे हट गए।
आयोजकों को नोटिस
सहायक मनोरंजन कर आयुक्त सोहनलाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजकों को सोमवार को नोटिस जारी किया गया। कहा है कि एक सप्ताह में इस कार्यक्रम की कमाई का पूरा ब्यौरा बिंदुवार पेश करें। यदि ऐसा नहीं किया, तो विभाग अपना एसेसमेंट कर वसूल करेगा। इस पर 20 हजार रुपये अतिरिक्त पेनल्टी भी लगाएगा।