फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of Kushavali villager found in distributary; police investigating.

Meerut News: कुशावली के ग्रामीण का रजबहे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 08 Jul 2026 08:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Body of Kushavali villager found in distributary; police investigating.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव कालंद के पास महाराणा प्रताप कांवड़ मार्ग स्थित रजबहे में बुधवार सुबह 60 वर्षीय नीलू का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरधना पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह राहगीरों ने रजबहे में शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान नीलू (60) पुत्र अजीमू मूल निवासी गांव कुशावली, थाना सरधना के रूप में की। वर्तमान में वह जनपद मुजफ्फरनगर में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि नीलू पिछले करीब 15 वर्षों से परिवार के साथ मुजफ्फरनगर में रह रहा था। वह करीब तीन दिन पहले अपने पैतृक गांव कुशावली आया था। पुलिस को मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक शराब का सेवन करता था। बताया जा रहा है कि पत्नी के निधन के बाद उसकी शराब पीने की आदत बढ़ गई थी। परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन वह भाई से बेटी के घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन बाद में उसका शव रजबहे में मिला। स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह रजबहे में गिर गया होगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed