{"_id":"63a98c7903bfc36e6160c671","slug":"body-of-head-clerk-found-in-toilet-in-baghpat-district-and-police-have-start-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: शौचालय में पड़ी मिली प्रधान लिपिक की लाश, देखकर उड़े कर्मचारियों के होश, जांच में जुटे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: शौचालय में पड़ी मिली प्रधान लिपिक की लाश, देखकर उड़े कर्मचारियों के होश, जांच में जुटे अफसर
Mon, 26 Dec 2022 05:29 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 26 Dec 2022 05:29 PM IST
सार
Baghpat News : प्रधान लिपिक की लाश शौचालय में पड़ी मिली। जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत में नगर पालिका के प्रधान लिपिक सोमवार को कार्यालय में नहीं पहुंचे। जिनका शाम तक फोन रिसीव नहीं होने पर कर्मचारी उन्हें देखने कमरे पर पहुंचे तो उनका शव शौचालय में पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मूलरूप से गाजीपुर जनपद के मुस्तफाबाद गांव के रहने वाले दीपक यादव बागपत नगर पालिका में प्रधान लिपिक पद पर तैनात है, जो शहर की कोर्ट रोड पर गली नंबर चार में लेखपाल विनोद शर्मा के मकान में किराये पर रह रहे थे। बताया कि सोमवार को दीपक यादव कार्यालय पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद कर्मचारियों ने उनका फोन भी मिलाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन
वहीं दोपहर बाद नगर पालिका के कर्मचारी प्रधान लिपिक को देखने उनके कमरे पर पहुंचे तो वह कमरे में नहीं मिले। उन्होंने शौचालय में जाकर देखा तो प्रधान लिपिक दीपक यादव का शव शौचालय में पड़ा मिला। जिसकी जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस, चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट व पालिका के अन्य कर्मचारी वहां पहुंच गए। उधर, पुलिस दरवाजा तोड़कर शव निकालने में जुट गई।
यह भी पढ़ें: Meerut: रोडवेज की पहली महिला बस ड्राइवर बनीं प्रियंका शर्मा, पति की मौत के बाद बच्चों की उठा रहीं जिम्मेदारी
13 दिसंबर को हुई थी शादी
पालिका कर्मचारियों ने बताया कि प्रधान लिपिक दीपक यादव की 13 दिसंबर को शादी हुई थी। जो कई दिन पहले छुट्टी से वापस आए थे। उधर, मकान मालिक विनोद शर्मा ने बताया कि एक दिसंबर को उन्होंने कमरा किराये पर लिया था।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: वो लौटा लेकिन तिरंगे में लिपटकर, कहा था जल्द लौटूंगा, नम आंखों से शहीद लोकेश को दी अंतिम विदाई