नाव हादसा : ठेंगे पर कानून, यमुना में अब भी चल रही है नाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में काठा नाव हादसे के बाद भी लोग सबक लेने को तैयार नहीं है। कानून भी ठेंगे पर रख दिए गए। प्रशासन ने नाव चलने के प्वाइंट की जांच कराई तो एक गांव में नाव चलती हुई मिली। इसकी रिपोर्ट अफसरों को सौंपी गई। डीएम भवानी सिंह का कहना है कि रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली है, अगर ऐसा है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। काठा गांव में 14 सितंबर को दर्दनाक नाव हादसा हुआ था। इसको लेकर भारी बवाल हुआ। इसमें अफसरों को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा था। क्योकि जनपद में कहीं पर भी नाव चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। काठा गांव में अवैध रूप से नाव चल रही थी। अफसरों ने इसको गंभीरता से लिया। इस तरह की घटना ओर कहीं न हो, इसके लिए यमुना और हिंडन नदी में ऐसे प्वाइंटों का पता लगाने के लेखपाल को निर्देश दिए जहां से लोग आवागमन करते है। लेखपालों ने खादर की खाक छानी तो पता चला कि अभी एक गांव में ओर नाव चल रही है। पुराना कस्बा में तीन दिन पूर्व ही एसडीएम ने यमुना में नाव चलती पकड़ी थी। एसडीएम विवेक कुमार यादव का कहना है कि लेखपाल की रिपोर्ट में एक गांव में नाव चलने की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एडीएम न्यायिक ने की जांच शुरू
इस हादसे की जांच बागपत एसडीएम विवेक कुमार यादव कर रहे थे। रालोद के धरना-प्रदर्शन के बाद इस मामले की जांच एडीएम न्यायिक विधान जायसवाल को सौंप दी गई। उन्होंने जांच शुरू कर दी है।
पीड़ितों को सांत्वना
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बलराज प्रजापति व मेरठ मंडल के अध्यक्ष परमजीत सिंह तोमर व बागपत के जिला प्रभारी डॉक्टर नवीन प्रजापति ने काठा पहुंचकर पीड़ितों को सांत्वना दी और मद्द कराने का आश्वासन दिया। डा. राधेश्याम यादव, सुभाष यादव, तेजवीर प्रजापति, मुकेश यादव मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/