फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   board meeting of Nagar Nigam is today

निगम बोर्ड बैठक आज, कई मुद्दों पर हंगामे के आसार

Thu, 08 Apr 2021 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
board meeting of Nagar Nigam is today
निगम बोर्ड बैठक आज, कई मुद्दों पर हंगामे के आसार
विज्ञापन

मेरठ। मूल बजट 2021-22 पर चर्चा के लिए नगर निगम की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को टाउन हाल स्थित तिलक भवन में होगी। कार्यकारिणी समिति की बैठक में उठाए गए बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। कई मुद्दों पर हंगामा होने के आसार हैं। अपने-अपने एजेंडे को लेकर महापौर खेमे और भाजपा पार्षदों ने तैयारी की है। पुनरीक्षित बजट पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे को देखते हुए इस बार हाल में महापौर और नगर आयुक्त के बैठने की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है, बल्कि माइक व्यवस्था बदली गई है। पार्षदों को डायस तक आने से रोकने के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
पिछले महीने प्रस्तावित मूल बजट पर निगम कार्यकारिणी समिति ने मुहर लगा दी थी। बृहस्पतिवार को 670 करोड़ 94 लाख 84 हजार रुपये के बजट पर चर्चा के लिए निगम बोर्ड बैठक होगी। महापौर खेमे ने जहां प्रस्तावित बजट को पास कराने के लिए तैयारी के साथ रणनीति बनाई, वहीं भाजपा खेमे ने भी शहर के ज्वलंत मुद्दों को उठाकर महापौर और नगर आयुक्त को घेरने की तैयारी की हुई है। अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्लयायन ने बताया कि तैयारी कर ली गई है। पार्षद और अधिकारी मास्क लगाकर शामिल होंगे।
विज्ञापन

--------
बेची जा रही संपत्ति, भ्रष्टाचार पर होगा हंगामा
आवारा कुत्तों से लोगों को निजात दिलाने, नगर निगम की संपत्ति बेचे जाने और विभागों में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे बोर्ड बैठक में उठाए जाएंगे। हालांकि बढ़े संपत्ति नामांतरण शुल्क खारिज करने जैसे प्रस्ताव आसानी से पास हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बोर्ड बैठक के लिए निर्देश
- मास्क लगाना अनिवार्य
- थर्मल स्कैनर से तापमान की जांच होगी
- सैनिटाइजर गैलरी से गुजरकर तिलक भवन जाना होगा
- टाउन हाल परिसर और तिलक भवन को सेनिटाइज किया जाएगा
- कुर्सियों के बीच यथा संभव दूरी रखी जाएगी।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed