फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BMW accident: five injured after a BMW hit into a tree at mawana road Meerut

मेरठ में भीषण हादसा: पेड़ से टकराकर बीएमडब्ल्यू कार के उड़े परखच्चे, पांच घायल  

Mon, 13 Dec 2021 02:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Dec 2021 02:14 PM IST
सार

मेरठ के मवाना रोड पर रविवार देर रात एक बीएमडब्ल्यू कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे कार के पेड़ से टकराने के बाद हुआ। 

विज्ञापन
BMW accident: five injured after a BMW hit into a tree at mawana road Meerut
BMW accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मवाना रोड पर रविवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां मवाना की ओर से आ रही गाजियाबाद नंबर बीएमडब्ल्यू कार (UP14BR5051) अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार में 5 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनको सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


कार की रफ्तार कितनी तेज थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पेड़ से टकराने के बाद बीएमडब्ल्यू उल्टी दिशा में घूम कर खड़ी हो गई कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कार का स्टेयरिंग व साइड का एयर बैग खून से लथपथ है। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  हस्तिनापुर: मिहिर भोज के बोर्ड को लेकर विवाद तेज, भड़काऊ भाषण देने पर गुर्जर समाज के दो नेताओं पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है, लेकिन उनका कहना है कि फिलहाल कोई तहरीर अथवा कोई व्यक्ति थाने नहीं आया है। तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

पुलिस के अनुसार जिस जगह देर रात यह हादसा हुआ है, वहां बेहद तीव्र मोड़ है। संभवत: गाड़ी बहुत अधिक रफ्तार में होगी। मोड़ पर चालक का ध्यान भटकते ही कार पूरी तरह अनियंत्रित हो गई और उसी रफ्तार में सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई। 

हादसे के बाद सोमवार सुबह से ही मवाना रोड पर भीड़ जमा है। कार की इतनी बुरी स्थिति देख कर भीड़ वहां रुक रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा कैसे हुआ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed