Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BLOs could not find space at the college due to examinations.

Meerut News: कॉलेज में परीक्षा के चलते बीएलओ को नहीं मिली जगह

Sat, 28 Nov 2026 07:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
BLOs could not find space at the college due to examinations.
हस्तिनापुर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को आयोजित विशेष दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज में अव्यवस्था का मामला सामने आया। निर्धारित बूथों पर मतदाताओं से संबंधित कार्य करने पहुंचे बीएलओ को कॉलेज परिसर में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। इसके चलते करीब एक घंटे तक पुनरीक्षण का काम बाधित रहा। बाद में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद बीएलओ को निर्धारित स्थान पर बैठाकर काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को विशेष अभियान के तहत बीएलओ को अपने निर्धारित बूथों पर मौजूद रहकर मतदाता सूची से संबंधित कार्य करना था। इसी क्रम में बीएलओ महेंद्र सिंह, बंटी कौर सहित अन्य कर्मचारी राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा आयोजित होने का हवाला देते हुए उन्हें बूथ पर बैठने से रोक दिया। बीएलओ को निर्धारित स्थान के बजाय कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में बैठकर काम करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कार्य नहीं कर पाने पर बीएलओ ने इसकी जानकारी सुपरवाइजर को दी। मामला प्रशासन तक पहुंचने के बाद नायब तहसीलदार रति गुप्ता कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने प्रधानाचार्य से वार्ता कर बीएलओ के बैठने की व्यवस्था कराई। इसके बाद मतदाता पुनरीक्षण अभियान का कार्य दोबारा शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही प्रधानाचार्य से फोन पर वार्ता की गई थी। इसके बाद नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर बीएलओ का कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed