फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bloody clash between two groups over dumping of cow dung on government land, eight injured

Meerut News: सरकारी जमीन पर गोबर डालने को लेकर दो पक्षों में संषर्घ, आठ घायल

Mon, 15 Dec 2025 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 15 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two groups over dumping of cow dung on government land, eight injured
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में सरकारी जमीन पर गोबर डालने के विवाद को लेकर मानसिंह व राजेन्द्र पक्ष में कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तीन घायलों की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मानसिंह प्रजापत पक्ष ने बताया कि रविवार की शाम उनकी पुत्रवधु रानी गांव के बाहरी छोर पर सरकारी जमीन पर गोबर डालने गई थी। वहां उसकी राजेन्द्र की पत्नी कोमल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कोमल ने गालीगलौज की तो रानी ने इसका विरोध किया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। बचाव में उसके परिजनों को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। मारपीट में मानसिंह पक्ष से राहुल, सुनील, मुन्नी, रमेश घायल हो गए। चिकित्सक ने राहुल व रानी की गंभीर हालत देख मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से राजेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी कोमल और बेटी गोबर डालने गई थी। इस दौरान दूसरे पक्ष की महिलाजमीन पर गोबर डाल रही थी। इसका उसकी घर की महिलाओं ने विरोध किया तो मानसिंह पक्ष की महिलाओं ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मारपीट में राजेन्द्र पक्ष से काेमल, उर्वशी, मोंटी, ओमवती घायल हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इससे गांव में तनाव है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव पुलिस तैनात की गई है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed