फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Blood donation was done in the camp organized in CHC

Meerut News: सीएचसी में लगे शिविर में किया रक्तदान

Fri, 19 Sep 2025 07:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Blood donation was done in the camp organized in CHC
सीएचसी माछरा पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अ​भियान के तहत पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी द्वारा रक्त
माछरा। सीएचसी माछरा पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत स्पेशल रक्तदान शिविर लगाया गया। उद्घाटन पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी एवं पूर्व चेयरमैन कोआपरेटिव बैंक जयवीर सिंह ने किया। संगोष्ठी भी आयोजित की गई। शिविर में 10 लोगों ने रक्तदान किया। संगोष्ठी का संचालन सीएचसी प्रभारी डाॅ. तरुण राजपूत ने किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि रक्तदान से दुनिया में कोई बड़ा दान नहीं है, क्योंकि रक्त द्वारा एक मरणासन्न व्यक्ति को जीवन मिलता है। शिविर में पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, अमरजीत सिंह उर्फ सोनू, महेश प्रजापति, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र खटाना, प्रदीप गुप्ता आदि के साथ सीएचसी स्टाफ ने भी रक्तदान किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड मां के नाम पर पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी, पूनम शर्मा, राकेश चौधरी, अमित त्यागी उर्फ चुनमुन, मुनेश त्यागी, मनोज शर्मा, प्रदीप गुप्ता, मनवीर मलिक, महेश प्रजापति, मोहित रस्तोगी, स्वामी दीपक ज्ञानानन्द सरस्वती महाराज, गौरव वशिष्ठ, राजन भिवानिया आदि का सहयोग रहा।

सीएचसी माछरा पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी द्वारा रक्त

सीएचसी माछरा पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी द्वारा रक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed