फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Blood Donation Camp: Donate blood by this evening in honor of soldiers

Blood Donation Camp: सैनिकों के सम्मान में आज शाम तक करें रक्तदान, सभी रक्तदाताओं को मिलेंगे प्रमाण पत्र

Sun, 31 Jul 2022 11:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Jul 2022 11:39 AM IST
सार

रक्तदान करने से खून की कमी नहीं होती है। इसके अलावा अगर रक्त संबंधी कोई बीमारी भी होती है तो पता चल जाती है। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन ने सैनिकों के सम्मान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया है।

विज्ञापन
Blood Donation Camp: Donate blood by this evening in honor of soldiers
रक्तदान महादान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में देश के सैनिकों के सम्मान और सामाजिक सरोकारों के तहत मेरठ में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आज पीएल शर्मा और जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया है। शिविर में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर महादान कर सकते हैं। मेरठ के जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का उदघाटन फीता काटकर किया गया।

विज्ञापन


चिकित्सकों का कहना है कि रक्तदान करने से खून की कमी नहीं होती है। इसके अलावा अगर रक्त संबंधी कोई बीमारी भी होती है तो पता चल जाती है। रक्तदान करने वालों की ब्लड डॉनेशन कैंप में खून की जांच भी होती है। आप भी रक्तदान कर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस और कार में भीषण टक्कर, चार श्रद्धालुओं की मौत, अन्य घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जिनके जरिए वह जरूरत पड़ने पर बाद में रक्त भी ले सकते हैं। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि रक्तदान कर आप किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed