{"_id":"62e61714327cf51da8161f79","slug":"four-piligrams-died-in-an-accident-after-hitting-by-a-roadways-bus-in-bijnor-today-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस और कार में भीषण टक्कर, चार श्रद्धालुओं की मौत, अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस और कार में भीषण टक्कर, चार श्रद्धालुओं की मौत, अन्य घायल
Sun, 31 Jul 2022 11:16 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:16 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज सुबह हुए भीषण हादसे में चार श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आज सुबह नजीबाबाद क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। यहां हरिद्वार से फर्रुखाबाद जा रहे श्रद्धालुओं की कार और रोडवेज बस से आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। घटना में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर के निकट सुबह लगभग 4 बजे रुहेलखंड-बरेली डिपो की बस और कार में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। कार में हरिद्वार से आ रहे आठ श्रद्धालु सवार थे।
विज्ञापन
हरिद्वार दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु वापस गांव राजेपुर, फर्रुखाबाद जा रहे थे। तभी वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें :Meerut: अवैध वसूली में पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, पांच आरोपी दबोचे, विभागीय जांच भी बैठी
घटना की सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह ,मंडावली के थानाध्यक्ष नरेंद्र गौड़ घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया मृतकों में कौन-कौन शामिल हैं परिजनों के आने के बाद पता चलेगा। घायलों में केवल एक श्रद्धालु बोलने की स्थिति में था।
कार में फर्रुखाबाद के गांव राजेपुर निवासी पवन पुत्र शिवनंदन, धर्मेंद्र पुत्र नेत्रपाल, विपिन पुत्र रामपाल, सुमित पुत्र रामअवतार, मनजीत पुत्र रमेश, रोहित पुत्र खेमकरण, सच्चिदानंद पुत्र महेश्वरसवार थे।
मंडावली पुलिस ने मृतकों के शव अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए और घायलों को जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भर्ती कराया है।