फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BLO (Booth Level Officers) were present at the polling booths

Meerut News: बूथों पर बीएलओ रहे उपस्थित

Fri, 06 Feb 2026 07:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
BLO (Booth Level Officers) were present at the polling booths
बूथ पर बीएलओ से जानकारी करते हुए एस डी एम। (मवाना)
मवाना। सभी बूथों पर शुक्रवार को बीएलओ उपस्थित रहे। नई वोट बनवाने और नाम संशोधन आदि के लिए फार्म आदि लिए गए। उपजिलाधिकारी ने बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नई वोट बनवाने, नाम संशोधन, एसआईआर नोटिस से संबंधित साक्ष्य लोगों से लिए गए। एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज, एएस इंटर काॅलेज, एएस पीजी काॅलेज पर जाकर बूथों का निरीक्षण किया और बीएलओ से जानकारी की। एसडीएम ने बताया कि सभी बीएलओ बूथों पर उपस्थित रहे।

वहीं हस्तिनापुर विधानसभा मवाना नगर मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष हरबीर पाल, जिला उपाध्यक्ष फिरेराम धनतला, एसआईआर विधानसभा संयोजक सोनू त्यागी, मवाना मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक ने बूथ संख्या 143, 144, 145 पर नवीन मतदाता पंजीकरण अभियान के अंतर्गत नए मतदाता के फार्म भरवाकर जमा कराए। इस मौके पर अनिल सक्सेना, योगेश शर्मा, राजू सैनी, नीटू पाल, अमरदीप, राजीव चौधरी, राहुल त्यागी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed