फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Blade attack on girl student returning from coaching, injured

Meerut News: कोचिंग से लौट रही छात्रा पर ब्लेड से किए वार, घायल

Fri, 14 Jul 2023 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Blade attack on girl student returning from coaching, injured
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की मास्टर काॅलोनी में किशोरी पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया गया। वह घायल हो गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों को किशोरी ने बताया कि तीन हमलावरों ने उस पर वार किया, जबकि थाने पहुंचने पर उसने बताया कि हमलावर कितने थे और हमला क्यों किया, इस बारे में उसे कुछ नहीं पता है। अस्पताल में उपचार दिलाने के बाद किशोरी को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

वारदात बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे की है। गौतमनगर की रहने वाली किशोरी कोचिंग से लौट रही थी। इसी दौरान गली में किशोरी ने बचाओ-बचाओ कहकर शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग पहुंचे तो किशोरी लहूलुहान हालत में थी। उसकी गर्दन पर ब्लेड से कई वार किए गए थे। आनन-फानन में किशोरी के परिजनों को सूचना देकर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने किशोरी से हमलावरों के बारे में जानकारी ली, लेकिन वह कुछ नहीं बता पा रही थी। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए, लेकिन कैमरे में भी कोई हमलावर नजर नहीं आया। किशोरी पर हमला किसने और क्यों किया, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


वर्जन
इस प्रकरण में तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - विष्णु कौशिक, थाना प्रभारी ब्रह्मपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed