फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   blackmarketing should be stop in corona crises

कोरोना काल में हो रही कालाबाजारी करने वालों पर करें कार्रवाई

Fri, 30 Apr 2021 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
blackmarketing should be stop in corona crises
कोरोना काल में कालाबाजारी करने वालों पर करें कार्रवाई
विज्ञापन

मेरठ। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार और दवाओं के बारे में राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता की। उन्होंने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए व्यापारिक संगठन भी लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि संकट की घड़ी में इंजेक्शन, दवा और ऑक्सीजन के नाम पर कालाबाजारी करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सदस्य के सुझावों को सुना तथा इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं, उन्होंने मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह से भी कोरोना के संकट के बारे में वार्ता की।
विज्ञापन

तोमर ने बताया कि जहां अधिकांश अधिकारी मेहनत से काम कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो आम जनता और जनप्रतिनिधियों के भी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। तोमर ने अपेक्षा की है कि पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद प्रशासनिक मशीनरी तत्परता से कोरोना संकट का मुकाबला करने के लिए सक्रिय होगी। इस बारे में डीएम के बालाजी से भी बातचीत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य ने ओड़िसा के सहप्रभारी होने के नाते वर्चुअल मीटिंग भी की। इसके अलावा बिजनौर के प्रभारी होने के चलते वहां के हालातों पर पार्टी पदाधिकारियों से सीधी वार्ता की। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सभी एकजुटता से कोरोना का मुकाबला करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed