फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Black flags shown to BJP MLA: MLA Jitendra Satwai had arrived to inaugurate the road

भाजपा विधायक को दिखाए काले झंडे: सड़क का लोकार्पण करने पहुंचे थे विधायक जितेंद्र सतवाई

Mon, 09 Aug 2021 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Aug 2021 12:19 PM IST
सार

उन्होंने विधायक को काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी भी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक वह भाजपा नेताओं का कोई कार्यक्रम नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
Black flags shown to BJP MLA: MLA Jitendra Satwai had arrived to inaugurate the road
विधायक जितेंद्र सतवाई के कार्यक्रम का बहिष्कार करते भाकियू और रालोद कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ के सरूरपुर कस्बा करनावल में सड़क का लोकार्पण करने पहुंचे क्षेत्रीय भाजपा विधायक को भाकियू और रालोद कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प भी हुई। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई को रविवार शाम करनावल गेट से कस्बे तक बन रही सड़क का शिलान्यास करना था। इसे लेकर क्षेत्रीय सांसद सत्यपाल सिंह और  भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई को कस्बा करनावल पहुंचना था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि  विरोध की जानकारी होने पर भाजपा सांसद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। जब क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र सतवाई कस्बा करनावल पहुंचे तो रालोद कार्यकर्ता रुपेश सभासद, रामपाल दादा, लोकेश व सतीश कुमार सहित भाकियू के राजकुमार व अन्य लोगों ने क्षेत्रीय विधायक जितेंद्र सतवाई के कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विधायक को काले झंडे दिखाते हुए नारेबाजी भी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक वह भाजपा नेताओं का कोई कार्यक्रम नहीं होने देंगे। वहीं, भाकियू और रालोद कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद विधायक ने सड़क का लोकार्पण कर कार्यक्रम को समाप्त किया।  

‘भाजपा विधायक के बिना दर्ज नहीं होते मुकदमे’
सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र व प्रदेश सरकार में किसान, मजदूर और व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है। आरोप लगाया कि भाजपा के क्षेत्रीय विधायक के बिना थाने में कोई मुकदमा और समझौता नहीं होता है।

मोहल्ला धर्मपुरा स्थित सभासद शाकिर अंसारी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में प्रधान ने कहा कि कई हिंदू संगठनों पर मुकदमे दर्ज है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कब्रिस्तान में कब्र उखाड़कर माहौल खराब करने की साजिश है। सरधना-नानू मार्ग पर करीब दस करोड़ रुपये की लागत से जो सड़क बनी थी, वह एक सप्ताह में ही जगह-जगह से टूट चुकी हैं।

कारगिल शहीद दिवस के मौके पर हुए विवाद की सही जांच कराकर आरोपियों को जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अकलपुरा के मामले में विधायक के पीए शेखर सोम और विनोद मैनेजर के खिलाफ पुलिस के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज है, जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। नगराध्यक्ष सलीम अंसारी, सभासद शाकिर, अतीक अहमद, मंजूर मलिक, दिलशाद और शकील मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed