फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU's indefinite strike begins in Tehsil

Meerut News: भाकियू का तहसील में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Thu, 30 Jan 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
BKU's indefinite strike begins in Tehsil
भाकियू (संघर्ष मोर्चा) व भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता तहसील में धरना देते हुए। (मवाना)
मवाना। भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) व भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने गांव सदरपुर में पीड़ित किसान के पेड़ों को कटवाए जाने के विरोध आदि मांगों को लेकर तहसील में अनिश्चितकालीन धरना दिया। शाम के समय एसडीएम वार्ता के लिए पहुंची, लेकिन धरना दे रहे कार्यकर्ताओं ने वार्ता करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान, युवा के जिलाध्यक्ष चौ. अनुभव देशवाल व भाकियू अराजनैतिक के जिला महासचिव कुश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता 12.30 बजे तहसील पहुंचे तथा धरना देकर बैठ गए। इनकी मांग है कि गांव सदरपुर में किसान राहुल के खेत का रकबा 6 सौ मीटर कम है। उसके विपरीत पड़ोसी किसान का रकबा दो सौ मीटर अधिक है। पड़ोसी किसान के दबाव में पीड़ित किसान राहुल के खेत में खड़े दो पेड़ों को तहसील प्रशासन द्वारा कटवा दिया गया। धरने में कंवरपाल देशवाल, दिनेश चौधरी, विकास, शोभित चौहान, नरेश चौधरी, धूप सिंह चौहान, पवन चौहान, भूपेंद्र चौहान, गौरव चौधरी, कंवरपाल देशवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed