फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU workers roared while sitting on dharna in the tehsil

Meerut News: तहसील में धरने पर बैठकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता

Mon, 27 Oct 2025 06:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 27 Oct 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
BKU workers roared while sitting on dharna in the tehsil
भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता सीएम के नाम एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
गन्ना मूल्य, फसलों का मुआवजे समेत कई मांगों को लेकर जुलूस निकालते हुए तहसील पहुंचे
विज्ञापन

450 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य की मांग, खराब हुई फसलों का मुआवजा मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा जुलूस निकालकर ट्रैक्टरों के साथ तहसील में पहुंचे। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एस डी एम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। जिसके बाद धरना समाप्त हुआ। धरना साढे तीन घंटे चला।
भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ ईदगाह पहुंचे। यहां से जुलूस के रूप में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के नेतृत्व में तहसील अपराह्न एक बजे तहसील पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता धरना देकर बैठ गए। वक्ताओं ने संबोधन में किसानों की समस्याओं को रखा। वक्ताओं ने कहा कि फसलों की लागत बढ़ रही है लेकिन मूल्य नहीं बढ़ा। गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। किसानों से गलत तरीके से वसूली करने के आरोप लेखपालों पर लगाते हुए जांच की मांग की। बारिश में हुए फसलों के नुकसान का मुआवजे का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

मवाना मिल बाईपास और अन्य ग्रामीण मार्गों में गहरे गड्ढे हैं। उनकी मरम्मत की मांग उठाई। एन एच 34 पर आवारा पशुओं को फसलों को नुकसान हो रहा है। इन्हें पकड़ने की मांग की। बिजली रोस्टर 10 घंटे का पारदर्शी और अनिवार्य बनाया जाए। पशु-चिकित्सा सेवाओं की अनुपस्थिति निर्धारित ड्यूटी-सूची और आपातकालीन कॉल-रोटेशन लागू करने की मांग उठाई। गांव भागवानपुर में चकबंदी कार्यों और ग्राम बहसूमा में सहकारी सोसाइटी में अनियमितताओं की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह तिगरी व संचालन मैराज मलिक युवा प्रदेश प्रभारी ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक रहे। धरने में जिला अध्यक्ष कालू प्रधान, पूर्व जिला सचिव कुश चौधरी, ओमकार निलोहा, मांगे राम, अंकित जावला, मोनू सोम, संजीव सलावत, कुलदीप प्रधान, तहसील अध्यक्ष फरमान, रामनिवास, अमित, उमेश पाल, कुश चौधरी, ज्ञानेंद्र , पवन, मनजीत धामा, जितेंद्र कुमार, बबलू नागर अरुण कुमार, विशु मलिक, मधुर नागर, जयविंदर आदि रहे।

चेतावनी के बाद पहुंचे एसडीएम ने लिया ज्ञापन

मवाना। धरने के दौरान एसडीएम तहसील में नहीं थे। बताया गया कि वह मखदूमपुर में गंगा मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने गए हैं लेकिन किसानों ने धरना स्थल से चेतावनी दी कि यदि एसडीएम धरना स्थल पर नहीं आते तो तहसील में तालाबंदी कर दी जाएगी। आधा घंटा बाद पुन: चेतावनी दी गई और कहा कि यदि एसडीएम एक घंटे में नहीं आते तो कलक्ट्रेट पहुंचकर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा या राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर देंगे। जिसके कुछ देर बाद एस डी एम मखदूमपुर से धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से बात की और ज्ञापन लिया। संवाद

भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता सीएम के नाम एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)

भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता सीएम के नाम एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)

भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता सीएम के नाम एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)

भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता सीएम के नाम एस डी एम को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed