फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU workers could not jam the highway for more than three hours

तीन घंटे से ज्यादा हाईवे जाम नहीं कर सके भाकियू कार्यकर्ता

Sat, 27 Mar 2021 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
BKU workers could not jam the highway for more than three hours
तीन घंटे से ज्यादा हाईवे जाम नहीं कर सके भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष रामबोस के नेतृत्व में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चक्का जाम रखा। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार अवनीश कुमार व सीओ आरपी शाही को सौंपा। पुलिस ने नानू पुल से वाहनों का रूट डायवर्जन कराया।
तीन कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न संगठनों द्वारा सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक भारत बंद का आह्वान किया था। सरधना, मवाना, दौराला आदि स्थानों में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दो से तीन घंटे धरना दिया। बंद का कहीं कोई असर दिखाई नहीं दिया। आम दिनों की भांति बाजार खुले तथा खूब चहल पहल बाजारों में रही।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर सांकेतिक चक्का जाम किया गया। हाईवे पर 11 बजे ट्रैक्टर-ट्राली व बुग्गी खड़ी कर चक्का जाम किया। चक्का जाम दोपहर 2 बजे तक किया। जिला उपाध्यक्ष रामबोस ने कृषि कानूनों को वापस लेने और पेट्रो पदार्थों के बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान वीरपाल दबथुवा, राजकुमार करनावल, कृष्णपाल सिंह, कंवरपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, ओमबीर सिंह, प्रमोद कुमार, तिलकराम आदि मौजूद रहे। इस दौरान थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दौराला में किसानों ने हाईवे जाम कर एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। भाकियू नेता संजय दौरालिया के नेतृत्व में एनएच-58 मलिक नर्सिंग होम के पास संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सुबह 11 बजे हाईवे पर जाम लगाया गया। किसानों के जाम को देखते हुए पहले से ही रूट डायवर्ट कर दिया गया था। इस दौरान महकार सिंह, अंकुर, अतुल चौहान, उपेंद्र प्रधान, राकेश, डॉ. विकास, ललित, बृजेश, वासु, रविंद्र प्रधान, दीपक, नवनीत शर्मा, गजेंद्र, संजय पनवाड़ी आदि मौजूद रहे।

सड़क किनारे धरने पर बैठे कार्यकर्ता
मवाना/जानीखुर्द। विभिन्न संगठनों द्वारा शुक्रवार को भारत बंद की घोषणा का असर नगर में कहीं दिखाई नहीं दिया। शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ता मवाना खुर्द पुलिस चौकी पर जाम लगाने के इरादे से पहुंचे, लेकिन संख्या कम होने के कारण हाईवे को जाम नहीं कर सके और करीब 11:30 बजे सड़क के एक तरफ धरना देकर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने 2:30 बजे राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कमलेश गोयल को देकर धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान मंडल महामंत्री नरेश चौधरी, मोनू पंवार, मनोज खत्री, जगबीर सिंह, तेजपाल सिंह, कल्याण सिंह, शौकीन, जबर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, जानी में भारत बंद का असर नहीं दिखा। रोजाना की तरह क्षेत्र के बाजार खुलें। वही मार्गों पर भी यातायात सामान्य रहा। परीक्षितगढ़ में भी भारत बंद का कोई असर दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed