{"_id":"611137e78ebc3e7abd28882b","slug":"bku-worker-had-slapped-a-toll-worker-at-sivaya-toll-plaza-in-meerut-and-there-was-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाकियू कार्यकर्ता ने टोलकर्मी को मारा थप्पड़, विरोध में जमकर हंगामा, माफी मांगने पर हुआ मामले का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाकियू कार्यकर्ता ने टोलकर्मी को मारा थप्पड़, विरोध में जमकर हंगामा, माफी मांगने पर हुआ मामले का निपटारा
Mon, 09 Aug 2021 07:45 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 09 Aug 2021 07:45 PM IST
सार
मेरठ में सिवाया टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ता ने एक टोलकर्मी को थप्पड़ मार दिया। इससे वहां हंगामा हो गया। फिर ऐसे हुआ मामले का निपटारा।
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा पर हंगामा करते कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मोदीपुरम स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर चल रहे धरना-प्रदर्शन पर सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब एक भाकियू कार्यकर्ता ने टोलकर्मी को थप्पड़ मार दिया। इससे टोल कर्मियों में रोष फैल गया। इसके बाद टोलकर्मी इकट्ठा हो गए और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। वहीं भाकियू पदाधिकारी भी टोल प्लाजा पर पहुंच गए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह मामले का निपटारा कराया।
विज्ञापन
बता दें कि भाकियू कार्यकर्ता पिछले कई महीनों से कृषि कानून के विरोध में सिवाया टोल प्लाजा पर धरना दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर निगम का पेयजल का टैंकर न आने पर दस मिनट के लिए टोल फ्री करा दिया था। इस दौरान कंकरखेड़ा निवासी भाकियू कार्यकर्ता गौरव की किसी बात को लेकर टोलकर्मी बड़कली निवासी नीरज से कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
टोलकर्मी नीरज का आरोप है कि सोमवार दोपहर को ड्यूटी के दौरान गौरव ने उसे थप्पड़ मार दिया। जिसकी जानकारी उसने अन्य टोलकर्मियों को दी। इससे टोलकर्मियों में रोष फैल गया और वह इकट्ठा होने लगे। टोलकर्मियों के इकट्ठा होने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को सूचना दे दी। इसके बाद भाकियू के पदाधिकारी भी टोल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
वहीं दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर टोल पर तनाव का माहौल हो गया। इस बीच टोल अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दे दी। कंकरखेड़ा और दौराला पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान गौरव के माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। थाना प्रभारी बृजेश चौहान का कहना है कि माफी मांगने के बाद मामले का निपटारा हो गया। टोलकर्मी ने तहरीर देने से इनकार कर दिया।