Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Tractor Tricolour March Reaches Meerut Commissionerate, Farmers Clash Verbally with Police

BKU March: भाकियू का ट्रैक्टर तिरंगा मार्च, कमिश्नरी पर खड़े किए ट्रैक्टर, रोकने पर पुलिस से नोकझोंक

Mon, 11 Aug 2025 02:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 11 Aug 2025 02:04 PM IST
सार

मेरठ में कमिश्नरी चौराहे पर भाकियू का धरना। पुलिस ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की तो किसानों की नोकझोंक हुई, बाद में ट्रैक्टरों को जाने दिया गया।

विज्ञापन
BKU Tractor Tricolour March Reaches Meerut Commissionerate, Farmers Clash Verbally with Police
भाकियू का तिरंगा मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला और मेरठ कमिश्नरी पर पहुंचकर घेराव किया। इस दौरान भाकियू व किसान कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार होकर कमिश्नरी पहुंचे। यहां पुलिस द्वारा रोके जाने पर किसान व कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


Trending Videos

BKU Tractor Tricolour March Reaches Meerut Commissionerate, Farmers Clash Verbally with Police
भाकियू का तिरंगा मार्च - फोटो : अमर उजाला

जिलाध्यक्ष ने बताया कि तीनों तहसीलों से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में तिरंगा लगाकर आए और कार्यक्रम स्थल पर भंडारे व लंगर की व्यवस्था की। मार्च का उद्देश्य पिछले महीने 9 जुलाई को अपर मंडलायुक्त अमित कुमार को दिए गए 150 बिंदुओं वाले ज्ञापन पर कार्रवाई न होने के विरोध में है।

यह भी पढ़ें: मां तुझे प्रणाम: मेरठ में गूंजेगी सूफी धुन, निजामी बंधु, मशहूर शायर और कवि बांधेंगे समां

विज्ञापन
विज्ञापन

BKU Tractor Tricolour March Reaches Meerut Commissionerate, Farmers Clash Verbally with Police
भाकियू का तिरंगा मार्च - फोटो : अमर उजाला

किसानों का कहना है कि ज्ञापन के किसी भी बिंदु पर समाधान नहीं हुआ और न ही अधिकारियों से कोई ठोस आश्वासन मिला। आंदोलन में गन्ना भुगतान, सिंचाई विभाग में अनियमितताएं, तहसील में भ्रष्टाचार, गन्ना मूल्य का बकाया, और ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।

धरना स्थल पर किसानों ने माहौल को जोश और लोक रंग से भरने के लिए रागिनी गायन किया। रागिनी में किसानों की समस्याएं और प्रशासन से नाराजगी झलक रही थी।

सिर्फ आवाज ही नहीं, पेट भरने की भी व्यवस्था रही। कार्यक्रम में भंडारा और लंगर का आयोजन किया गया। भाकियू हस्तिनापुर की सिख समुदाय ने लंगर सेवा संभाली, जबकि अन्य तहसीलों से आए किसानों ने भंडारे की व्यवस्था की।

विज्ञापन

BKU Tractor Tricolour March Reaches Meerut Commissionerate, Farmers Clash Verbally with Police
भाकियू का तिरंगा मार्च - फोटो : अमर उजाला

अनुराग चौधरी ने कहा कि किसानों को फसल का उचित दाम और समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है, ऐसे में एडवांस रिचार्ज वाला स्मार्ट मीटर लगाना किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, कमिश्नरी पर पंचायत और आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed