फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU surrounded the DM office, farmers continued their protest even at night.

Meerut News: भाकियू ने डीएम दफ्तर घेरा, रात में भ धरने पर डटे किसान

Fri, 13 Feb 2026 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
BKU surrounded the DM office, farmers continued their protest even at night.
मेरठ..कंवलजीत..भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने कमिश्नरी से पैदल व ट्रेक्टर मार्च निकाल कलेक्ट्रेट
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारी वहां अधिकारियों के न मिलने पर धरने पर बैठ गए। नेताओं ने चेताया कि जब तक अधिकारी वार्ता नहीं करते वह धरना खत्म नहीं होगा। देर रात तक भी किसान धरने पर डटे रहे। इस दौरान रागिनी गाकर और हुक्का पीकर किसानों ने समय बिताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे। वहां अधिकारियों ने किसान नेताओं से मिलने से किया मना कर दिया। अफसरों का कहना था कि 24 तारीख तक उनके पास समय नहीं है। इस पर किसान नेताओं का कहना था कि वह भी 24 फरवरी तक कलेक्ट्रेट में ही रहेंगे और प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर अपनी बात कहेंगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि किसान दिवस पर भी जिलाधिकारी नहीं आते। तहसीलों में 26 जनवरी को भी राष्ट्रीय पर्व का हवाला देकर समस्याएं नहीं सुनी गईं। बीते माह 29 -30 और चालू माह की दो फरवरी को भी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब मजबूर होकर कलेक्ट्रेट में धरना शुरू किया गया है। देर शाम तक किसान धरने पर रहे। धरने पर सत्यवीर, देशपाल, हर्ष चहल ,मोनू, सत्येंद्र, बबलू, सनी, विनेश प्रधान, सुभाष, वीरेंद्र , विनोद, बंटू, सोनू, सुरेन्द्र, नरेश मवाना, सुनील , परविंदर और मनोज बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed