फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU staged a sit-in at Daurala police station to protest the arrest of Rakesh Tikait.

Meerut News: राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में दौराला थाने पर भाकियू का धरना

Mon, 30 Mar 2026 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
BKU staged a sit-in at Daurala police station to protest the arrest of Rakesh Tikait.
दौराला - दौराला थाने में धरना देकर बैठे भाकियू पदाधिकारी। स्रोत : स्वयं
दौराला। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार देर रात भाकियू पदाधिकारी और कार्यकर्ता दौराला थाने पर धरने पर बैठ गए। गिरफ्तारी के विरोध में उन्होंने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिला सचिव प्रशांत सकौती ने बताया कि उड़ीसा पुलिस द्वारा राकेश टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में यह धरना शुरू किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक टिकैत को रिहा नहीं किया जाता, तब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भाकियू का आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि फिलहाल धरने पर एक दर्जन से अधिक किसान मौजूद हैं, लेकिन यदि जल्द रिहाई नहीं हुई तो सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ थाने पहुंचेंगे और अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। साथ ही धरनास्थल पर ही किसानों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए भट्टी भी चालू कराई जाएगी। धरने में चौधरी महकर सिंह, डॉ. विकास, रविंद्र चौधरी, मिंटू अहलावत, अंकित, लोकेश, टीटू, अमरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed