फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Sangharsh Morcha sought support through public outreach in villages.

Meerut News: भाकियू संघर्ष मोर्चा ने गांवों में जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

Thu, 01 Oct 2026 05:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
BKU Sangharsh Morcha sought support through public outreach in villages.
मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष ने मवाना तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आगामी 3 अक्तूबर शनिवार को तहसील मवाना में आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
विज्ञापन

उन्होंने गांव सठला, भिड़वारा, ऐंची और अगवानपुर आदि गांवों में जाकर ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में तहसील पहुंचने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने भाकियू नेताओं के समक्ष अपनी प्रमुख समस्याएं रखीं, जिनमें एसडीएम की कार्यप्रणाली के प्रति असंतोष, कानूनगो, तहसीलदार व पटवारी की मनमानी, बिजली विभाग द्वारा की जा रही कथित अवैध वसूली और सठला पुलिस चौकी पर ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार व बाइकों को रोककर परेशान करने जैसे गंभीर मुद्दे शामिल रहे। प्रदेश प्रवक्ता राहुल भाटी व जिला अध्यक्ष नवनीत चौहान ने ग्रामीणों को उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने का पूर्ण आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि 3 अक्तूबर को मवाना तहसील परिसर में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी एकत्र होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा सभी मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता, तब तक धरना प्रदर्शन अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed