फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Mahatma Tikait group strike ends at Bhuni toll plaza of Meerut, agreed that three villages will toll free

UP: आखिर धरना समाप्त, तीन गांवों का टोल फ्री करने पर बनी सहमति, ये है भाकियू महात्मा टिकैत गुट की बड़ी मांग

Tue, 14 Nov 2023 08:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Nov 2023 08:47 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल प्लाजा पर चल रहा धरना आखिर समाप्त हो गया। फिलहाल तीन गांवों का टोल फ्री करने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन
BKU Mahatma Tikait group strike ends at Bhuni toll plaza of Meerut, agreed that three villages will toll free
भूनी टोल प्लाजा पर भाकियू का धरना समाप्त। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के सरधना में मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल प्लाजा पर पिछले पांच दिन से चल रहा धरना भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम को समाप्त कर दिया। प्रशासन के साथ वार्ता में मांगों पर आश्वासन मिलने पर यह निर्णय लिया गया। नौ गांवों को टोल फ्री कराने की मांग के साथ कार्यकर्ता धरने पर डटे थे।

विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वार्ता में तीन गांवों भूनी, कक्केपुर और जुल्हेड़ा को टोल फ्री करने का आश्वासन दिया गया। अन्य गांवों की स्थिति के निर्धारण के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन

दरअसल, कार्यकर्ताओं का विरोध देखते हुए मंगलवार देर शाम उप जिलाधिकारी सरधना पंकज प्रकाश राठौर, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सीओ सरधना संजय जायसवाल की मौजूदगी में एनएचएआई और टोल कंपनी बीसीएम के साथ कार्यकर्ताओं की वार्ता हुई। पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज त्यागी के साथ आए प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता के दौरान अपनी मांगें उठाईं। मांगों पर विचार करने और जल्द निर्णय के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, शाहदरा के रहने वाले छह दोस्तों की दर्दनाक मौत

संगठन के जिलाध्यक्ष निक्की तालियान ने बताया कि बैठक में तीन गांव भूनी, कक्केपुर, जुल्हेड़ा को टोल फ्री का आश्वासन दिया गया, जबकि छूट के लिए नौ गांवों की सूची दी गई थी। बाकी छह गांवों के लिए 10 दिन का समय दिया गया। उप जिलाधिकारी पंकज प्रकाश राठौर ने बताया कि वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया गया है। मांगों पर विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंटों का वेस्ट यूपी कनेक्शन..., खूब फल-फूल रहा नकली नोटों का कारोबार, तहसीम-नफीस ने खोले बड़े राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed