फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU mahapanchayat at Ghazipur border to protest against attack on rakesh Tikait

सरकार पर निशाना : टिकैत पर हमले के विरोध में कल गाजीपुर बॉर्डर पर भाकियू की महापंचायत

Sat, 03 Apr 2021 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,  मुजफ्फरनगर 
अमर उजाला नेटवर्क,  मुजफ्फरनगर  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
BKU mahapanchayat at Ghazipur border to protest against attack on rakesh Tikait
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala

राकेश टिकैत पर अलवर में हुए हमले के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने 4 अप्रैल, रविवार को गाजीपुर बॉर्डर महापंचायत करने का एलान किया है। शुक्रवार रात्रि 10:30 बजे अचानक सिसौली स्थित अपने आवास पर चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों की पंचायत बुलाई। 

विज्ञापन


नरेश टिकैत ने कहा कि यह हमला भाजपा ने कराया है, जो सरकार की सोची समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि ऐसा कर सरकार किसानों से बातचीत के सभी रास्ते बंद कर रही है। भाकियू अध्यक्ष ने किसानों से 4 अप्रैल को गाजीपुर पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


राकेश टिकैत शुक्रवार को राजस्थान के अलवर जिले में रैली को संबोधित करने जा रहे थे, इस दौरान कुछ लोगों ने राकेश टिकैत की गाड़ी पर पत्थर फेंके। जब उसके काफिले पर पत्थर फेंके गए, उस वक्त राकेश टिकैत अपनी कार में नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने कहा कि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत जब दूसरे रैली के लिए तातारपुर चौराहे पर पहुंचे तो पथराव हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक छात्र समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

हमले की सूचना के बाद यूपी गेट पर किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को बंद कर दिया। इस दौरान किसानों ने दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली लेन को करीब पौने दो घंटे बंद रखा। वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि चिल्ला बॉर्डर पर आवाजाही बंद कर दी गई है। 

किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने एडीएम सिटी और एसपी सिटी सेकेंड से राकेश टिकैत को सुरक्षा देने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने दिल्ली-गाजियाबाद लेन को खोल दिया। बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांव कलंदरगढ़ी में किसानों ने जाम लगाया।


लगभग एक घंटे जाम लगाने के दौरान पुलिस बल भी पहुंच गया, लेकिन भाकियू की तरफ से फोन आने के बाद जाम खोल दिया। उधर, हापुड़ में किसानों ने हाइवे-9 पर ततारपुर फ्लाईओवर के पास जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक किसानों ने जाम लगाए रखा। बाद में भाकियू हाईकमान के आदेश पर जाम खोल दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed