{"_id":"69566fb1031a1f8e1e0740f1","slug":"bku-kisan-sabha-meeting-for-public-problems-warning-of-agitation-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110920-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जनसमस्याओं के लिए भाकियू किसान सभा की बैठक, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जनसमस्याओं के लिए भाकियू किसान सभा की बैठक, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
सरधना। भाकियू किसान सभा की बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की बैठक मोहल्ला मंडी चमारान में आयोजित हुई। अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की। नगर में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई।
चौधरी निखिल राव ने कहा कि नगर में सड़कों की स्थिति जर्जर बनी हुई है। कई स्थानों पर नालियां टूटी हुई हैं। इससे जलभराव की समस्या बनी रहती है। इसके अलावा डेयरियों से निकलने वाले पशुओं के गोबर और गंदगी से प्रदूषण फैल रहा है। इससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र नगर की जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन सरधना तहसील में बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान संगठन विस्तार भी किया गया। इस दौरान सिराजुद्दीन मलिक को सर्वसम्मति से जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर शहरोज मलिक, सरफराज अंसारी, साबिर अंसारी, रहीश चौधरी, वीर सिंह भाटी, वसीम राणा, सरताज, अहसान मेंबर, नफीस अंसारी मौजूद रहे।