{"_id":"68a39aaaefecde915d0fdd4a","slug":"bku-india-workers-sit-on-dharna-outside-the-commissionerate-meerut-news-c-72-1-mct1009-138939-2025-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: सरकारी जमीन पर भू-माफिया ने किया कब्जा, कमिश्नरी के बाहर धरने पर बैठे भाकियू इंडिया के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सरकारी जमीन पर भू-माफिया ने किया कब्जा, कमिश्नरी के बाहर धरने पर बैठे भाकियू इंडिया के कार्यकर्ता
Tue, 19 Aug 2025 02:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:57 AM IST
सार
मेरठ में सरकारी जमीन पर भू-माफिया द्वारा कब्जा किए जाने के मामले में भाकियू इंडिया के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सरकारी जमीन पर भू-माफिया द्वारा कब्जा किए जाने के मामले में भाकियू इंडिया के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के न मिलने पर कार्यकर्ता कमिश्नरी कार्यालय के मुख्य द्वारा के बाहर ही धरने पर बैठ गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया, बाद में अधिकारियों ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक ने बताया कि पांचली खुर्द में लगभग 20 बीघा सरकारी जमीन पर भू माफियाओं के द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर कब्जा कर लिया गया है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका था। इसके बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र पहलवान के नेतृत्व में कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं को देख पुलिस ने मुख्य द्वार को बंद कर दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता कमिश्नरी के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
बाद में कमिश्नर की अनुपस्थिति में एसीएम तृतीय रश्मि बरनवाल ने कार्यकर्ताओं से वार्ता की और ज्ञापन लिया। इस मौके पर उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई कराने को आश्वासन दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा अनिल कुमार, मुख्य प्रवक्ता संजीव राणा, मोहित बैसला, अनिल प्रधान, रिंकल आदि मौजूद रहे।
बाद में कमिश्नर की अनुपस्थिति में एसीएम तृतीय रश्मि बरनवाल ने कार्यकर्ताओं से वार्ता की और ज्ञापन लिया। इस मौके पर उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई कराने को आश्वासन दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा अनिल कुमार, मुख्य प्रवक्ता संजीव राणा, मोहित बैसला, अनिल प्रधान, रिंकल आदि मौजूद रहे।