{"_id":"58dd698f4f1c1bc30463e62c","slug":"bku-devies-in-two-parts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तर पर दो फाड़ हुई भाकियू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तर पर दो फाड़ हुई भाकियू
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Fri, 31 Mar 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
भाकियू की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की लड़ाई लड़ने वाले भाकियू नेताओं की गुटबाजी बृहस्पतिवार को देखने कोे मिली। एक गुट ने खिर्वा रोड स्थित अतुल फार्म पर पंचायत की, तो दूसरे गुट ने गांव बटजेवरा स्थित शिव मंदिर पर की। मामले की जानकारी मिलते ही पंचायत में आने का वादा कर चुके राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत व राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पलटी मार गए। दोनों गुट नेताओं का इंतजार करते रहे। राकेश टिकैत ने गुटबाजी पर कड़ी नाराजगी जताकर इसके खिलाफ जल्द ही कड़ा फैसला लेने की बात कही है।
खिर्वा रोड स्थित अतुल फार्म में वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष विनोद जिटौली के संयोजन में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला संरक्षक चौ. इलम सिंह व संचालन संजय दौरालिया ने किया। बैठक में यूनियन में तमाम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सीएम योगी आदित्य नाथ अभी तक तो किसानों के हित की बात कर रहे हैं, बाकी उनकी मंशा तब पता चलेगी, जब वे किसानों के कर्जे माफ करेंगे और बकाया गन्ना भुगतान कराएंगे। इसका पता शीघ्र ही होने वाली कैबिनेट बैठक में लग जाएगा कि वहां पर किसानों के हित क्या-क्या प्रस्ताव पास होते हैं और क्या निर्णय लिए जाते हैं।
मंडल अध्यक्ष मांगे राम त्यागी ने कहा कि अगर किसान हित में प्रदेश की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार भी कोई निर्णय नहीं लेती है तो भाकियू योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। बैठक में गेहूं के उचित सरकारी रेट, बिजली-पानी सहित किसानों की कई समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मंडल के पांच जिलों के जिलाध्यक्ष हापुड़ जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष कैप्टन बिसन सिंह, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह, बागपत जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अजय पाल, प्रदेश सचिव हरेंद्र नेहरा, मदन घोपला, समरपाल सरुरपुर, तिलक सिंह राठी, गौरव जिटौली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह दबथुआ और महासचिव सत्यवीर जंगेठी वाले दूसरे गुट ने बटजेवरा स्थित शिव मंदिर में एके जौहरी की अध्यक्षता में पंचायत हुई। संचालन जगवीर दबथुवा ने किया। दो अलग-अलग स्थानों पर यूनियन के कार्यकर्ताओं की बैठक होना चर्चा का विषय बना रहा। बताया जा रहा है कि इसका मुख्य कारण विनोद जिटौली गुट के कार्यकर्ता संजय दौरालिया और दूसरे गुट के सतवीर जंगेठी के बीच आपसी विवाद है। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र दौरालिया, हरेंद्र जानी, तहसील अध्यक्ष विनेश प्रधान, बिटटू उर्फ धर्मेंद्र, जिलाध्यक्ष चौ. गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
कोट
यूनियन किसानों के साथ ही संगठन नेताओं की एकजुटता पर जोर देती है। मेरठ जिले में एक ही मुद्दे पर दो अलग-अलग जगह मीटिंग होने की जानकारी मुझे लग गई थी। इसके चलते ही न तो संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत पहुंचे और न ही मैं पहुंचा। गुटबाजी में लिप्त नेताओं पर कड़ी कार्रवाई होगी। -चौधरी राकेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता भाकियू