फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU creates ruckus in district hospital after controversy over calling doctor 'bhaiya'

Meerut News: डॉक्टर को भैया कहने पर विवाद के बाद भाकियू का जिला अस्पताल में हंगामा

Tue, 16 Dec 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
BKU creates ruckus in district hospital after controversy over calling doctor 'bhaiya'
बच्ची को समय पर इलाज नहीं मिलने पर जिला अस्पताल में हंगामा के बाद खाली पड़ी चिकित्सा अ​धिकारी क
मेरठ। जिला अस्पताल में छह वर्षीय बच्ची के डॉक्टर को भैया कहने पर हुए विवाद के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। वे धरने पर बैठ गए। उन्होंने बच्ची और उसके किसान पिता के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने सीएमएस कार्यालय पर काफी देर तक धरना दिया। बाद में चिकित्सक की ओर से माफी मांगने पर ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

किसान बिट्टू अपनी छह वर्षीय बच्ची को सिरदर्द होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि यहां बच्ची ने रेजीडेंट डॉक्टर को भैया कह दिया। इसके बाद डॉक्टर भड़क गए और खुद को सर बोलने के लिए कहा। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद और नोकझोंक हो गई। डॉक्टर ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। वहीं, किसान ने भाकियू कार्यकर्ताओं को बुला लिया। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में अन्य किसान भी पहुंच गए। उन्होंने सीएमएस कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. योगेश अग्रवाल ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। बाद में चिकित्सक पक्ष की ओर से माफी मांगी गई। इसके बाद ही भाकियू कार्यकर्ता शांत हुए। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी की भी बात कही। सीएमएस ने सभी व्यवस्थाओं में सुधार करने का आश्वासन किसानों को दिया। इस मौके पर नीरज, सुनील, सेठी, मोनू टीकरी, आदित्य, विपिन, सुधीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed