फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU activists to camp at the Commissioner's office on September 1.BKU activists to camp at the Commissioner's office on September 1.

Meerut News: बारिश थमी, बढ़ी गर्मी, पारा पहुंचा पार

Wed, 26 Aug 2026 07:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
BKU activists to camp at the Commissioner's office on September 1.BKU activists to camp at the Commissioner's office on September 1.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से दिनभर गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। बारिश के बाद मौसम सुहावना होने की उम्मीद लगाए लोगों को बुधवार को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।

सुबह से ही धूप तेज रही। दोपहर होते-होते गर्मी का असर और बढ़ गया। बुधवार को अचानक निकली तेज धूप से लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। हवा की रफ्तार भी धीमी रही, जिससे उमस का असर और अधिक महसूस हुआ। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, अभी मौसम का मिजाज पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कहीं बादल छाने के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है, जबकि कुछ समय के लिए धूप भी निकल सकती है। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच तापमान में भी बदलाव जारी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश के बाद वातावरण में नमी बनी हुई है। ऐसे में धूप निकलने पर उमस बढ़ने की संभावना रहती है। बुधवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। दिनभर गर्मी और उमस के कारण लोगों को पसीने से राहत नहीं मिली। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 80 दर्ज किया गया। गंगानगर 92,
विज्ञापन

जयभीम नगर में 85,
एमआईटी कॉलेज 78,
पल्लवपुरम 64 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed