फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP's Guru Ravidas Samarasata Abhiyan begins tomorrow

Meerut News: भाजपा का गुरु रविदास समरसता अभियान कल से, 11 हजार कलश वितरित होंगे

Mon, 27 Jul 2026 10:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
BJP's Guru Ravidas Samarasata Abhiyan begins tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर सोमवार को भाजपा जिला इकाई द्वारा गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान की कार्यशाला हुई। जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा कि अभियान को हमें जन-जन तक पहुंचाना है। उनके जीवन दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
मुख्य वक्ता मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 गुरु रविदास महाराज जयंती तक राष्ट्रव्यापी अभियान आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मंदिरों में दीपदान कलश वंदना, संत संपर्क, छात्रावास संपर्क अभियान, प्रभात फेरी, कीर्तन में समरसता यात्रा के प्रमुख लक्ष्य होंगे। गुरु रविदास की जन्मस्थली वाराणसी सीर गोवर्धनपुर से देश भर में 11000 कलश वितरित किए जाएंगे। वहां से लाई गई मिट्टी सभी मंदिरों में स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के क्षेत्रीय संयोजक हरेंद्र जाटव ने कहा कि सभी जिला एवं ग्राम स्तरीय स्थानीय मंदिरों में इसके कार्यक्रम होंगे। 29 जुलाई से 15 जनवरी तक संत संपर्क कार्यक्रम होंगे। संचालन सचिन बंसल ने किया। मनिंदर पाल सिंह, अतुल त्यागी, इंद्रपाल बजरंगी, रोबिन गुर्जर, संजीव राणा, ऋषि त्यागी, विनय शर्मा, भंवर सिंह तोमर, समीर चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed