फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP workers took out a Tiranga Yatra with students

भाजपा कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं संग तिरंगा यात्रा निकाली

Tue, 12 Aug 2025 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 07:24 PM IST
विज्ञापन
BJP workers took out a Tiranga Yatra with students
दौराला - हर घर तिरंगा अभियान के तहत यात्रा निकालते भाजपाई। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। मवाना मंडल अध्यक्ष सचिन कौशिक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री अमल खटीक ने शुभारंभ किया। रामलीला मैदान से शुरु हुई तिरंगा यात्रा में विद्यार्थी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे। सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा भारत माता की झांकी, योगी-मोदी की झांकी, कमांडो के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल रही। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी बैंड और कृषक इंटर कॉलेज के विद्यार्थी एनसीसी ड्रेस में उपस्थित रहे। बाल भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा में सहयोग किया। इंदिरा पब्लिक स्कूल, दिव्य ज्योति पब्लिक स्कूल, एमवी पब्लिक स्कूल, आरयू पब्लिक स्कूल के 120 विद्यार्थियों ने 60 मीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा की शोभा बढ़ाई। अमर रस्तोगी के नेतृत्व में अमर जवान ज्योति की झांकी का आयोजन किया गया। ट्रांसलम एकेडमी द्वारा इंडिया गेट की झांकी निकाली गई। ढोल व डीजे के साथ तिरंगा यात्रा निकली। यात्रा में अनिल सक्सेना, योगेश शर्मा, मनीष शर्मा, विनोद खटीक, राजू सैनी, दीपक सैनी, चिराग, सौरभ शर्मा, सुरेंद्र राणा, डॉ. मनोज, मुकेश गुप्ता, विनय दुबलिश, सुनील गंगपुरी, नरेश बाला, पूनम रस्तोगी, बबीता कश्यप आदि शामिल रहे।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली यात्रा
दौराला। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दौराला मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र मलिक, आशीष अहलावत, प्रदुमन जैन, प्रशांत अहलावत, सचिन, अमित, नरेंद्र, रामबीर, जाहिद रफी, सुमित, साजिद, मिंटू, शिवम, दिनेश, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में राष्ट्रप्रेम की जागरूकता का संदेश दिया
सरधना। नगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा केके पब्लिक स्कूल से प्रारंभ होकर गंज बाजार, कबाड़ी बाजार, अशोक स्तंभ, गांधी नगर होते हुए शहीद द्वार पर समाप्त हुई। मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने कहा कि भारतवर्ष में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राष्ट्र को एकजुट रखना और युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। इस दौरान अभियान संयोजक शानू जैन, नवीन त्यागी, उमा त्यागी, तिरंगा यात्रा संयोजक शालिनी सैनी, दीपक विश्वकर्मा, विजय बहादुर, माणिक चंद, संजीव कुमार, जीतेंद्र, मंगू प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया
परीक्षितगढ़। कस्बे में देश भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। खंड विकास कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। समापन भगत सिंह चौक पर किया गया। ब्लाक प्रमुख ब्रह्म सिंह, जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय, संयोजक संजीव शर्मा, राम गोपाल त्यागी, संजीव शर्मा, मोहित बंसल, परीक्षितगढ़ मंडल अध्यक्ष सोनवीर, ललित त्यागी, पूठी मंडल अध्यक्ष, प्रमोद, अरुण कौशिक, गुड्डू प्रधान, सोनू प्रजापति सहित आदि ने तिरंगे के साथ खंड विकास कार्यालय से यात्रा आंरभ की। यात्रा मेरठ बस स्टैंड, भगत सिंह चौक, मुख्य बाजार, शिव चौक, मवाना बस व किठौर बस स्टैंड, गंधार दरवाजा, गुरुद्वारा, नवीन गुड मंडी से होते हुए भगत सिंह चौक पर पहुंची। शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ।

दौराला - हर घर तिरंगा अभियान के तहत यात्रा निकालते भाजपाई। स्रोत : स्वयं

दौराला - हर घर तिरंगा अभियान के तहत यात्रा निकालते भाजपाई। स्रोत : स्वयं

दौराला - हर घर तिरंगा अभियान के तहत यात्रा निकालते भाजपाई। स्रोत : स्वयं

दौराला - हर घर तिरंगा अभियान के तहत यात्रा निकालते भाजपाई। स्रोत : स्वयं

दौराला - हर घर तिरंगा अभियान के तहत यात्रा निकालते भाजपाई। स्रोत : स्वयं

दौराला - हर घर तिरंगा अभियान के तहत यात्रा निकालते भाजपाई। स्रोत : स्वयं

दौराला - हर घर तिरंगा अभियान के तहत यात्रा निकालते भाजपाई। स्रोत : स्वयं

दौराला - हर घर तिरंगा अभियान के तहत यात्रा निकालते भाजपाई। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed