फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP workers meet SP City on blast in Zahidayan

जाहिदयान में हुए धमाके पर एसपी सिटी से मिले भाजपा कार्यकर्ता

Thu, 05 Jun 2025 01:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
BJP workers meet SP City on blast in Zahidayan
इकरार अहमद..... थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जादियान में हुए विस्फोट को लेकर एसपी सिटी व एडी
मेरठ। कोतवाली क्षेत्र के जाहिदयान मोहल्ले में शादाब के घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके के मामले में बुधवार को भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी आयुष विक्रम से मुलाकात की। जहां उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच के लिए कहा। जिस पर एसपी सिटी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। बुढ़ाना चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपी भाई शादाब व शाहिद को बुधवार को जेल भेज दिया। वहीं, फरार शादाब लावड़ की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगी हुई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जाहिदयान मोहल्ले में शादाब व शाहिद पुत्र जीशान अपने परिवार के साथ रहते हैं। तीसरा भाई शाहिन दिल्ली में मजदूरी करता है। शादाब व शाहिद ने घर में अवैध रूप से पटाखे की मिनी फैक्टरी चला रखी थी। दोनों भाई शादी में फोटोग्राफी का काम करते थे और शादियों में पटाखे बेचने व चलाने की बात तय करते थे। एक महीने से उनकी बहन रेशमा पत्नी शादाब निवासी लावड़ व रिहाना निवासी मुंबई अपने बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। मंगलवार सुबह शादाब, शाहिद व शादाब लावड़ घर की दूसरी मंजिल पर पटाखे बना रहे थे। इसी बीच पोटाश भरते समय धमाका हो गया था। एक के बाद एक पांच धमाके होने से मकान की छत उड़ गई थी।
विज्ञापन

छत का मलबा 100 मीटर दूर तक लोगों के घरों पर गिरा था। धमाके आवाज सुनकर पड़ोसी घरों से निकलकर बाहर आ गए थे। घटना के समय घर में 11 लोग मौजूद थे। घटना में शाहिद की तीन वर्षीय भांजी आयशा व पड़ोसी यासमीन घायल हो गई थी। धमाके की आवाज लगभग एक किलोमीटर तक सुनाई दी थी। हादसे के बाद एसपी सिटी, फॉरेंसिक, खुफिया विभाग व दमकलकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ एसपी सिटी से उनके कार्यालय में मिले। भाजपा नेता ने थाना पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने एसपी सिटी से कहा कि अवैध रूप से पटाखे बेचने व बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात कही। इस दौरान विक्रम शर्मा, पार्षद संदीप रेवड़ी, राकेश गौड़, प्रवीन शर्मा, मयूर अग्रवाल, पंकज गोयल, विकास गुप्ता, अरविंद अरोरा, अंकुर गोयल, रमेश प्रधान, कुलदीप वाल्मीकि, नितिन, निखिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed