{"_id":"58c42c3b4f1c1bd810dc6022","slug":"bjp-won-in-meerut-south","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण में भाजपा ने फिर लहराया जीत का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण में भाजपा ने फिर लहराया जीत का परचम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ दक्षिण सीट पर एक बार फिर भाजपा ने अपनी जीत का परचम लहरा दिया। भाजपा उम्मीदवार सोमेन्द्र तोमर ने 35,359 वोटों से बसपा के हाजी याकूब कुरैशी को हरा दिया। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने भी ठीकठाक प्रदर्शन किया, लेकिन तीसरे स्थान पर रहे।
इस बार के चुनाव में मेरठ दक्षिण सीट पर सभी की निगाह थी। कारण, पाटी ने पिछले चुनाव के विजेता रविंद्र भड़ाना का टिकट काटकर सोमेन्द्र तोमर पर दांव लगाया था। उधर, मुकाबले में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी हाथी पर सवार होकर चुनावी मैदान में थे, तो सपा-कांग्रेस गठबंधन से हाथ का साथ लेकर आजाद सैफी मुकाबले में थे।
यहां कुल 2,70,510 मतदाताओं ने वोट डाला था। काउंटिंग शुरू हुई तो पहले राउंड से ही भाजपा उम्मीदवार सोमेन्द्र ने बढ़त बना ली थी। पहले राउंड में उन्हें 4529 वोट मिले। जबकि याकूब कुरैशी को 2445 और आजाद सैफी को 1474 मत मिले। हालांकि बसपा और सपा के बीच लगातार दूसरे नंबर की लड़ाई जारी रही। एक समय ऐसा आया, जब आजाद सैफी याकूब कुरैशी से आगे निकल गए। 22वें राउंड में आजाद के 58,356 वोट थे, जबकि याकूब कुरैशी के वोटों की संख्या 57,882 थी। 30 चक्रों की मतगणना के बाद सोमेन्द्र तोमर ने 1,13,086 वोट पाकर जीत हासिल कर ली। दूसरे स्थान पर याकूब कुरैशी, तीसरे पर आजाद सैफी और चौथे पर रालोद के पप्पू गुर्जर रहे।
विज्ञापन
सभी चक्रों का अंतिम परिणाम
सोमेन्द्र तोमर भाजपा 113086
याकूब कुरैशी बसपा 77727
आजाद सैफी कांग्रेस 69076
पप्पू गुर्जर रालोद 5460
अन्य
चहन सिंह 692
प्रबुद्ध कुमार 276
रवि भट्ट 547
अतुल खोड़ावाल 336
प्रदीप कुमार 648
रामशरण सैनी 624
होशियार सिंह 637
नोटा 1401
मुस्लिम वोटों के बिखराव ने की सोमेन्द्र की राह आसान
मेरठ दक्षिण सीट पर कयास लगाए जा रहे थे कि यदि गठबंधन के प्रत्याशी आजाद सैफी 50 हजार वोट के पार चले गए, तो भाजपा जीत जाएगी। आजाद तो लगभग 69 हजार के पार चले गए। ऐसे में सोमेन्द्र की राह आसान हो गई।
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,70,510 मतदाताओं ने वोट डाला था। इस सीट पर एक लाख से ज्यादा मुस्लिम वोटर हैं, तो लगभग 70 हजार मतदाता हैं। दोनों का ही 60 से 70 प्रतिशत तक वोटिंग परसेंटेज रहा। तय था कि याकूब और आजाद के बीच मुस्लिम वोट बंटे, तो सोमेन्द्र जीतेंगे। ऐसा ही हुआ। कई राउंड में तो आजाद याकूब से भी आगे निकल गए।
शहर में आते ही बदल गया सीन
इस सीट पर काफी इलाका ग्रामीण है, तो बड़ा क्षेत्र शहरी भी है। गांवों की मतगणना चली, तो तीनों लड़ाके बराबरी पर थे। 18 वें राउंड की मतगणना में तो भाजपा कांग्रेस से भी पिछड़ गई थी। इस राउंड तक सोमेन्द्र को 54,882 वोट मिले थे, तो आजाद सैफी 55,894 वोट पर पहुंच गए। याकूब कुरैशी 48 हजार वोट पर थे। जैसे ही शहर के वोटों की गिनती शुरू हुई, नजारा बदल गया। शास्त्रीनगर, जागृति विहार, गढ़ रोड आदि क्षेत्र में सोमेन्द्र तोमर ने जबरदस्त लीड ले ली।
दलित वोट तो याकूब के साथ थे
नई बस्ती लल्लापुरा, दलित लल्लापुरा, नई बस्ती, मलियाना, मोहकमपुर, शिवपुरम, कांशी, शेरगढ़ी, कालियागढ़ी, कुटी आदि पर याकूब कुरैशी को खूब दलित वोट मिले। इन्हीं वोटों के सहारे याकूब ने बढ़त बनाई थी, पर यह बढ़त ज्यादा देर टिक नहीं पाई।
मुस्लिमों ने थामा आजाद का हाथ
जाकिर कालोनी, तारापुरी, रशीनगर, श्यामनगर, खत्ता रोड, लिसाड़ी, फिरोजनगर, हापुड़ रोड, करीमनगर आदि में मुस्लिमों ने आजाद सैफी को जमकर वोट किया। यहां माना जा रहा था कि याकूब को वोट पड़ेगा, पर ऐसा नहीं हुआ।
जीत का अंतर चार गुना बढ़ा
पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र भड़ाना यहां 9784 वोट से विजयी हुए थे, पर सोमेन्द्र ने 35,359 वोटाें से विजयी पताका फहरा दी।
लोकसभा चुनाव से ज्यादा मिले वोट
लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल को मेरठ दक्षिण सीट क्षेत्र से 1,07,901 वोट मिले थे। इससे करीब पांच हजार वोट सोमेन्द्र को ज्यादा मिले।
सपा वोटों के सहारे अच्छा लड़े कांग्रेसी आजाद
आजाद सैफी ने उम्मीद से बेहतर चुनाव लड़ा। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित रालोद प्रत्याशी मंजूर सैफी को 25,150 वोट मिले थे। लोकसभा चुनाव में तो मात्र 7795 वोटों पर ही यहां कांग्रेस सिमट गई थी। हालांकि आजाद के अच्छे प्रदर्शन के पीछे सपा वोटों का बड़ा हाथ रहा।