फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bjp winning prediction

ज्योतिषियों का दावा, सूबे में भाजपा बनाएगी पूर्ण बहुमत की सरकार

Fri, 10 Mar 2017 02:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 10 Mar 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
bjp winning prediction
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर ज्योतिषाचार्य भी भाजपा के पक्ष में ज्यादा हैं। हालांकि, कई ने गठबंधन की सरकार बनने का भी दावा किया है। एग्जिट पोल की तरह ही ज्योतिषियों की नजर में बसपा सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन


भाजपा को मिलेगी जीत : भारत ज्ञान भूषण
विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को आने हैं। इससे पहले ज्योतिषियों ने अपनी भविष्यवाणी शुरू कर दी है। भारत ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष भारत ज्ञान भूषण ने भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान ग्रहों की स्थिति भाजपा को मजबूती प्रदान कर रही है। चंद्रमा की स्थिति राजयोग बना रही है। मोदी और भाजपा के ग्रह इन दिनों प्रबल चल रहे हैं। 200 से 272 सीटें भाजपा को मिलने जा रही हैं। वहीं सपा और अखिलेश यादव की मंगल की दशा में शुक्र के प्रत्यंतर शनि का होना उन्हें सत्ता से हटा रहा है। कांग्रेस पर शनि की ढैया चल रही है और दशा भी ठीक नहीं है। इसके अलावा बसपा की राह में राहु की महादशा में चंद्र का अंत और प्रत्यंतर दशा उसे सत्ता से दूर कर रही है।
विज्ञापन


भाजपा की बनेगी सरकार : पं. मदन गोपाल शर्मा
चित्रकूट धाम लखवाया के डॉ. मदन गोपाल शर्मा के अनुसार भी भाजपा की सरकार बन रही है। उनका कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को पूर्वाह्न 11 बजे गुजरात में हुआ था। इसका वर्तमान दशा में गहन अध्ययन किया गया। इसके आधार पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को मिलेंगी 200 सीटें : कौशल वत्स
ज्योतिषाचार्य कौशल वत्स के अनुसार भी भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बना रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की कुंडली का गुरु  पंचमेश योग से होकर राहु के साथ बैठा है। वहीं, भाजपा का मिथुन लग्न, स्वामी भाग्य उदय स्थान पर है, जो सूर्य के घर को देख रहा है। कांग्रेस की दशा शनि की साढ़े साती के कारण उसे आगे नहीं बढ़ने दे रही है। वहीं सपा और बसपा के ग्रह सत्ता के अनुकूल नहीं हैं।


गठबंधन को पूर्ण बहुमत : शंकरानंद धर्मपाल वीरेंद्र
गुरु जयशंकर बाबा शक्तिधाम बुलंदशहर के शंकरानंद धर्मपाल वीरेंद्र ने सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने की भविष्यवाणी की है। उनके अनुसार गठबंधन को 232 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 84 और बसपा को 60 से 70 सीटें मिलेंगी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में वह मोदी की सरकार बनने की सटीक भविष्यवाणी कर चुके हैं। इस बार भाजपा की स्थिति खराब है और मोदी का भाग्य भी उनके द्वारा किए गए कार्यों से रुठा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed