फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP will win in Lok Sabha elections 2019 by development says Satyapal Singh

भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में विकास के दम पर करेगी जीत हासिल : डॉ. सत्यपाल सिंह

Sat, 22 Sep 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 22 Sep 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
BJP will win in Lok Sabha elections 2019 by development says Satyapal Singh
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
यूपी के  बागपत पहुंचे केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति को साथ लेकर चल रही है। वह शनिवर को चांदीनगर में हिंडन नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास कार्य करा रही है। विकास के दम पर ही साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतेगी। गांव के लोगों ने विभिन्न समस्याओं को रखा। मांग पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

BJP will win in Lok Sabha elections 2019 by development says Satyapal Singh
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह गढ़ी कलंजरी गांव पहुंचे। यहां पर हिंडन नदी पर पुल का निर्माण चल रहा है। उन्होंने निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की। चेतावनी दी गुणवत्ता पर समझौता नहीं किया जाएगा। कार्य मानक के अनुसार करेंगे। कहीं भी लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां से पुल बनने से दो जिले में संपर्क जुड़ेगा। इससे रोजगार के साथ-साथ लोगों का व्यापार भी बढ़ेगा। 

डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है। गांव के लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री से पुल का चौड़ीकरण, हाइवे से पुल के रास्तों को जोडने वाले रास्तो की मांग, बिजली की बढ़ी दरों, आदर्श इंटर कॉलेज गढ़ी कलंजरी को विज्ञान वर्ग की मान्यता दिलाने की मांग की गई है। खेकड़ा देहात के मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा, गाजियाबाद महानगर जिलाध्यक्ष मानसिंह गोसमी, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, ओमप्रकाश शास्त्री, नरेश शर्मा, तेज सिंह प्रधान, रामपाल, रामफल, बदले सिंह, तिलकराम, राजू डीलर मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed